उदयपुर। जिले के खेरोदा थानान्तर्गत वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व राजेन्द्र सिंह जैन वृताधिकारी, वृत वल्लभनगर के निर्देशन में रामेंग पाटीदार थानाधिकारी, खेरोदा मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 159/2023 धारा 8/15,8/18,8/29 एनडीपीएस एक्ट थाना भीण्डर में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शांतिलाल को अफीम एवं डोडा चुरा बेचने वाले आरोपी ललित पिता किशन लाल डांगी निवासी नौंगावां, मंगलवाड जिला चितौडगढ को मंगलवाड चैराहे से डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ललित को न्यायालय में पेश कर पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। ।
टीम प्रभारी व सदस्यः- रामेंग पाटीदार थानाधिकारी खेरोदा, बाबूलाल कानि.629, प्रदीप सिंह कानि.2819।
अवैध अफीम डोडा चुरा बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
