डमी खातेदार बन फर्जी पाॅवर तैयार करवा जमीन बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर की सविना थाना पुलिस ने डमी खातेदार बनकर फर्जी पॉवर तैयार करवाकर जमीन बेचने के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पीडित मीठालाल वैष्णव की रिपोर्ट पर की गई। पुलिस ने मुखबीर की सूचना एव तकनीकी संसाधनो की सहायता से मूल खातेदार के स्थान पर डमी खातेदार खडे कर फर्जी मुख्तियार नामा तैयार करवाया जाकर भूमि का बेचान कर धोखाधडी कारित करने वाले डमी खातेदार अभियुक्त धनराज बैरवा पुत्र स्व. किषोरीलाल बैरवा निवासी, हर्ष पैलेस के सामने देवाली गोवर्धन विलास, यशवन्त सिंह शक्तावत उर्फ सोनू पुत्र स्व0 नारायण सिंह शक्तावत निवासी…
