श्री चौकन्ना बालाजी मंदिर के प्रथम पाटोत्सव पर उमड़ी श्रद्धा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-पूजन के साथ महाप्रसादी भंडारे का आयोजन
-कांग्रेसजनों ने किए बालाजी महाराज के दर्शन
-क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

निंबाहेड़ा,15 अक्टूबर,(ज़ाकिर हुसैन). निंबाहेड़ा में डाक बंगला रोड स्थित कमल चौक के समीप पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विराजित श्री चौकन्ना बालाजी मंदिर में गुरुवार को प्रथम पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा महाप्रसादी भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में सजे आकर्षक धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर शीश नवाया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

प्रथम पाटोत्सव के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी एवं जिला कांग्रेस महासचिव मनोज पारख सहित कांग्रेसजनों ने मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। सभी ने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनाए रखने तथा क्षेत्र की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, स्थानीय निकाय विभाग नगर अध्यक्ष राजेश सांड, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता बालकिशन अहीर, स्थानीय निकाय विभाग के जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रवक्ता आजाद गौरी, पार्षद विपुल कुमावत एवं नगर सेवादल महासचिव महावीर पालेचा सहितगुलाब चंद हुंवासा, देवीलाल सोनावा, बिल्ला उस्ताद, लक्की साहू, मंदिर के पुजारी सीताराम वैष्णव,अविनाश मोहनपुरिया, सुधा जायसवाल, आशुतोष टांक, अनिल मीणा, किशोर पंचोली, दशरथ राइवाल, मनोहर राजोरा एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन उपस्थित रहे।

मंदिर समिति ने किया स्वागत-अभिनंदन-इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों एवं कांग्रेसजनों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रथम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पूजन-अर्चन एवं महाप्रसादी भंडारे में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!