युवक ने गमछे से फंदा लगा की आत्महत्या

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के पहाडा क्षेत्र में युवक ने पेड पर अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार रिकू मंडल पुत्र छोटू मंडल निवासी लक्कीपुर रिवजुटिला जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल चंदपुरा नरेणा पहाडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि नरेणा में 17 जुलाई को दोपहर करीब डेढ बजे अमित घोष उर्फ कालू 27 पुत्र घोष निवासी नयाग्राम कालियासोक मालदा ने सागवान के पेड पर अपने गमछे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

लावारिस हालत में बेहोश मिले युवक की मौत
उदयपुर। शहर के राजीव गांधी गार्डन में अचेत अवस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में दम तोड दिया। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल कुंदन कुमार पुष्करणा पुत्र शंकरलाल पुष्करणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 10 जुलाई को राजीव गांधी गार्डन के पास एक युवक अचेत अवस्था में पडा मिला। सूचना पर पुलिस ने उसे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

अम्बेरी के समीप बाईक की टक्कर से बाईक सवार अधेड की मौत
उदयपुर। शहर के समीप अम्बेरी क्षेत्र में हाईवे पर रोंग साइड से आई बाईक की टक्कर से बाईक सवार अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हर्षित प्रजापत निवासी तेलीवाडा बेदला ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता रमेश चंद्र प्रजापत निवासी तेलीवाडा बेदला गत 11 जुलाई को दोपहर करीब डेढ बजे कीर की चौकी कार्यक्रम में जाने के लिए मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। रासते में अम्बेरी के पास रोंग साइड से आए मोटरसाइकिल चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पिता रमेशचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सुखेर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!