Breaking News

महावीर विद्या मंदिर में गुरूजनों का सम्मान

महावीर विद्या मंदिर में गुरूजनों का सम्मान

उदयपुर। भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा के तत्वावधान में महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 13 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्कार प्रकल्प के तहत आयोजित किये गये इस कार्यक्रम का मुख्य प्रयोजन नयी पीढ़ी में अपने गुरूजनों के प्रति कृतज्ञता का भाव उत्पन्न कर राष्ट्र निर्माण में भारतीय संस्कृति को पोषित करने का रहा। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक सेवा गतिविधि डॉ. जयराज जी आचार्य, क्षेत्रीय संयोजक संपर्क गतिविधि श्री संजीव जी भारद्वाज एवं वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर जी तिवारी की उपस्थिति में मेवाड़ शाखा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया, सेवा संयोजक श्री…
Read More
लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, दलपत दोशी बनें प्रातीय उपाध्यक्ष  

लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, दलपत दोशी बनें प्रातीय उपाध्यक्ष  

उदयपुर, 5 अगस्त। आपातकाल (1975-77) के लोकतंत्र सेनानियों के संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ, राजस्थान की प्रांतीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज बोहरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए नई टीम का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में कोटा के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी गणपत लाल शर्मा को प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बालचंद गर्ग (कोटा), किशन गोपाल दरगड़ (अजमेर), ब्रजेन्द्र बिहारी (भरतपुर), मूलचंद सोलंकी (बीकानेर), दलपत दोशी (उदयपुर), मधुसूदन व्यास (जोधपुर), दिनेश खूटेटा एवं मोहन बालाहेड़ी (जयपुर) को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया…
Read More
डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद ने ली शपथ

डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद ने ली शपथ

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में दिनांक 3, 4 व 5 अगस्त 2026 को विद्यालय के भव्य परिसर में सत्र 2026-27 हेतु नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रबंधन समिति के सदस्य श्री देवेश अग्रवाल, श्रीमती आशिता अग्रवाल व श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल ने कहा कि नेतृत्व की शुरुआत हमेशा जिम्मेदारी और अनुशासन से होती है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप आज से ही अपने भीतर उन गुणों को विकसित करेंगे, जो आगे चलकर आपको समाज और देश की कमान संभालने के योग्य बनाएंगे।…
Read More
भक्ति और श्रद्धा से ही भगवान की प्राप्ति संभवःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

भक्ति और श्रद्धा से ही भगवान की प्राप्ति संभवःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर, 5 अगस्त। देवेंन्द्र धाम में चल रहे चातुर्मास में महावीर समवसरण स्थल पर प्रवचनमाला में बुधवार को प्रवचन देते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि भक्ति व्यक्ति के हृदय में भगवान के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण का भाव जागृत करती है। सच्ची भक्ति के माध्यम से ही भगवान की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि भक्ति के तीन स्वरूपकृश्रवण, वाचन और चिंतनकृजीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। श्रवण से ज्ञान प्राप्त होता है, चिंतन से उसका आत्मसात होता है और भक्ति के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। डॉ. सुरेन्द्र…
Read More
लक्ष्य स्पष्ट होगा तभी मिलेगी आत्मा को शांति और मोक्ष की मंजिलःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

लक्ष्य स्पष्ट होगा तभी मिलेगी आत्मा को शांति और मोक्ष की मंजिलःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित चातुर्मासिक आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला में बुधवार को साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि संसार में भटकती हुई आत्मा को वास्तविक शांति तभी मिल सकती है, जब जीवन का अंतिम लक्ष्य स्पष्ट हो। जब तक मनुष्य अपने उद्देश्य का निर्धारण नहीं करेगा, तब तक वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य संसार में उलझना या भटकना नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और मोक्ष की ओर अग्रसर होना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा केवल मार्ग दिखाते हैं, लेकिन उस मार्ग पर चलने का पुरुषार्थ प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं करना…
Read More
उदयपुर बना वेडिंग इंडस्ट्री का केंद्र, 300 से अधिक विशेषज्ञों ने गढ़ी भविष्य की नई रणनीति

उदयपुर बना वेडिंग इंडस्ट्री का केंद्र, 300 से अधिक विशेषज्ञों ने गढ़ी भविष्य की नई रणनीति

इवेंट गुरु अरशद हुसैन का हुआ सम्मान, डेस्टिनेशन वेडिंग, टेक्नोलॉजी और नए बिजनेस अवसरों पर हुआ मंथन उदयपुर, 5 अगस्त। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बड़े मंच के रूप में उभरा, जब वीवा द्वारा बंबूसा रिसोर्ट एंड स्पा में 'वेडिंग इंडस्ट्री एंड वेंडर अवार्ड' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए 300 से अधिक वेडिंग प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों, वेंडर्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप, नई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर मंथन किया। आयोजन समिति के कमल…
Read More
राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर में जिले की 132 गाइड्स कर रही सहभागिता

राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर में जिले की 132 गाइड्स कर रही सहभागिता

उदयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र, उदयनिवास पर किया जा रहा है। सीओ गाइड अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इस शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 132 गाइड्स अनुशासन और सेवा भावना के साथ सहभागिता कर रही हैं। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार परीक्षा के लिए दक्ष बनाते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। शिविर में गाइड्स ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित एवं समय की…
Read More
उदयपुर के सिमबाॅक्स ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान

उदयपुर के सिमबाॅक्स ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान

आर्मेनिया स्टार्टअप समिट में विश्व के शीर्ष-20 स्टार्टअप्स में बनाई जगह उदयपुर, 4 अगस्त। येरेवन, आर्मेनिया में आयोजित प्रतिष्ठित सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026 में राजस्थान सरकार के आई-स्टार्ट उदयपुर द्वारा इनक्यूबेटेड, उदयपुर के युवा उद्यमी नितेश त्रिपाठी और आयुष जानी द्वारा स्थापित एआई-संचालित वैश्विक व्यापार मंच सिमबाॅक्स ने विश्व के शीर्ष-20 स्टार्टअप्स में स्थान बनाकर भारत का गौरव बढ़ाया। 72 देशों के 1,000 से अधिक स्टार्टअप्स के बीच आयोजित इस वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और उद्यमशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे भारत एक बार फिर वैश्विक स्टार्टअप मानचित्र पर मजबूती से उभरकर सामने आया।…
Read More
झलक एग्जीबिशन में पहले दिन उमड़ी खरीदारों की भीड़, फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स को मिला शानदार रिस्पॉन्स

झलक एग्जीबिशन में पहले दिन उमड़ी खरीदारों की भीड़, फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स को मिला शानदार रिस्पॉन्स

अशोका ग्रीन में आज भी जारी रहेगा एग्जीबिशन, राष्ट्रीय ब्रांड्स की प्रीमियम कलेक्शन आकर्षण का केंद्र उदयपुर। अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित दो दिवसीय झलक एग्जीबिशन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शनी पहुंचे और फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर एवं डिजाइनर कलेक्शन की जमकर खरीदारी की। देशभर से आए 40 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स की आकर्षक रेंज को लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में दिनभर रौनक बनी रही और विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। प्रदर्शनी का शुभारंभ बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, शी सर्कल इंडिया की…
Read More
500 वर्ष पुरानी ‘जल सांझी’ कला ने जीता देशभर के ट्रैवल एजेंटों का दिल, मेवाड़ की विरासत के हुए मुरीद

500 वर्ष पुरानी ‘जल सांझी’ कला ने जीता देशभर के ट्रैवल एजेंटों का दिल, मेवाड़ की विरासत के हुए मुरीद

उदयपुर। फेम टूर के अंतर्गत रमाडा होटल में राजेश वैष्णव द्वारा आयोजित विशेष ‘जल सांझी’ कार्यक्रम ने देशभर से आए ट्रैवल एजेंटों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। करीब 500 वर्ष प्राचीन इस अद्भुत लोक कला की बारीकियों और सौंदर्य ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध कलाकार राजेश वैष्णव द्वारा पारंपरिक शैली में तैयार की गई आकर्षक जल सांझी को देखकर ट्रैवल एजेंट भाव-विभोर हो उठे और इस अनूठी कला की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं अंकुर वैष्णव ने जल सांझी के इतिहास, धार्मिक महत्व और इसकी निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए मेवाड़ की इस…
Read More
error: Content is protected !!