न्यायिक अधिकारीगण पहंुचे विद्यालयों में
स्कूली बालक-बालिकाओं को किया गुड टच, बेड टच, पोक्सों, किशोर न्याय अधिनियम के प्रति जागरूक
उदयपुर, 4 अगस्त। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे एवं स्कूली बच्चो, स्टाॅफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए माह अगस्त की थीम ”शोषण के खिलाफ आवाज उठाओं, स्वयं अपने रक्षक बनो । अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, फर्क समझो, सुरक्षित रहो” के तहत जागरूक किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में जागरूक करते हुए निर्धारित समयावधि के लिए शिकायत पेटिका स्कूलो में स्थापित की गई।
एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा समस्त राजस्थान के विद्यालयो में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है, इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को न्यायिक अधिकारीगण द्वारा स्कूली बच्चो को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक किया जाएगा। माह अगस्त के प्रथम परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत 13 न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित 13 विद्यालयों में पहुंचे एवं गुड-टच, बेड-टच, पोक्सो कानून, किशोर न्याय बालको का सरंक्षण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल के बारे में जागरूक किया गया ।
शिशु भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी में एडीजे राहुल चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर शिशु भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल जयवृत श्रीमाली द्वारा एडीजे राहुल चौधरी का स्वागत करते हुए, धन्यावाद ज्ञापित किया गया।
उदयपुर मुख्यालय के न्यायिक अधिकारी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 5 मुकेश चावला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार जोशी, ऐ.सी.जे.एम. क्रम संख्या- 1 विजय टांक, ऐ.सी.जे.एम. क्रम संख्या -2 सुश्री अंशिका दिनकर, ऐ.सी.जे.एम. क्रम संख्या-3 रचना मीणा, ऐ.सी.जे.एम. किराया अधिकरण अजय मीणा, जे.एम.-दक्षिण-2 सुश्री दिव्या शर्मा, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-3 बाबुलाल, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-4 सुश्री अक्षिता जैन, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-6 आंकाक्षा मीणा, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-5 मनोज कुमार सिंगारिया, द्वारा परिवर्तनशील मंगलवार के तहत उदयपुर मुख्यालय के निजी एवं सरकारी विद्यालयो में स्कूली छात्र-छात्राओं को गुड-टच, बेड-टच, पोक्सो कानून, किशोर न्याय बालको का सरंक्षण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल के बारे में जागरूक किया गया । कोर्ट वाली दीदी के बारे में भी जागरूक किया गया ।
