गिर्वा क्षेत्र के विभिन्न खेतों में कृषि विभाग ने किया रैपिड रोविंग सर्वे
उदयपुर, 4 अगस्त। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपजिला गिर्वा के नयाखेड़ा, नाई, चैकरिया सहित विभिन्न गांवों में रैपिड रोविंग सर्वे कर मक्का, ज्वार, सब्जियों सहित विभिन्न फसलों में कीट एवं रोगों की स्थिति का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान अधिकांश फसलें कीट एवं रोगों से मुक्त पाई गईं। हालांकि, मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप देखा गया, लेकिन इसका स्तर आर्थिक क्षति स्तर (ईटीएल) से कम पाया गया। सर्वे दल में शामिल कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) महेश अमेटा ने किसानों को फॉल आर्मीवर्म के जैविक नियंत्रण हेतु मेटाराइजियम एनिसोप्ली मित्र फफूंद का 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की…
