इलाज से मिले कदम, अब उन्हीं कदमों से मंडप तक पहुंचेंगे 51 जोड़े, सामूहिक विवाह का लोगो जारी
नारायण सेवा संस्थान में 47वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह उदयपुर, 18 सितम्बर। कभी किसी ने चलने का सपना देखा था, किसी ने अपने हाथों से काम करने का। किसी के लिए जीवनसाथी मिलना सबसे बड़ा सपना था, तो किसी के लिए अपना घर बसाना। उपचार, कृत्रिम अंग और आत्मनिर्भरता की राह से गुजरने के बाद अब 51 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े विवाह मंडप तक पहुंचेंगे। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 19 और 20 सितंबर को 47वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 102 युवक-युवतियां 51 जोड़ों…
