उदयपुर में अलग अलग जगह से दो युवक व चार युवतियां लापता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के अलग अलग क्षेत्र से दो युवक और चार युवतियां अलग अलग समय लापता हो गए। संबंधित पुलिस थानों में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब लापता युवक युवतियों को तलाश रही है। सूरजपोल थानांतर्गत रेलवे स्टेशन कॉलोनी इंद्रा नगर बीडा से बिना बताएं निकले युवक के घर नहीं लौटने पर उसके लापता होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई 15 सितम्बर को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया जो वापस नहीं लौटा। आसपास काफी तलाश करने पर भी उसके बारे मे कहीं पता नहीं चला। इसी तरह रेबारियों का गुडा क्षेत्र में एक किशोर भी गत भी गत पांच सितम्बर को बिना बताए घर से चला गया जो वापस नहीं लौटा। इस संबंध में प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं हाथीपोल थानांतर्गत पीडित द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया कि महाराण भूपाल राजकीय चिकित्सालय परिसर से 14 सितम्बर को उसकी बहन कहीं लापता हो गई है। इसी तरह अंबामाता थानांतर्गत दी रिपोर्ट में पीडित ने बताया कि उसकी बेटी 15 सितम्बर को लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। फतहनगर थानांतर्गत ताकाजी बावजी का खेडा लदानी क्षेत्र से पीडित की पुत्री 15 सितम्बर को सुबह 8 बजे लापता हो गई है। खेरोदा थानांतर्गत मेनार से पीडित की बहन गत नौ सितम्बर को दोपहर करीब एक बजे लापता हो गई। पुलिस लापता युवक को तलाश रही है।

फैक्ट्री से कॉपर प्लेट चोरी
उदयपुर। शहर के मादडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से कॉपर प्लेट अज्ञात बदमाश द्वारा चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार अभिषेक जैन  पुत्र नरेंद्र जैन निवासी भूपालपुरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि मादडी औद्योगिक क्षेत्र में रोड नंबर एक स्थित उसकी फैक्ट्री से अज्ञात चार कॉपर प्लेट चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच करते हुए चोर को तलाश रही है।

नाला फला से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। समीपवर्ती देबारी स्थित नाला फला क्षेत्र से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुराने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्गेश गमेती पुत्र हीरा गमेती निवासी नला फला देबारी ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत 11 सितम्बर को रात करीब साढे नौ बजे उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर से अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल को तलाश रही है।

7 प्रतिशत सालना ब्याज बता लगा दिया 14.85 प्रतिशत
उदयपुर। शहर के मधुवन स्थित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्राहक को 7 प्रतिशत सालान ब्याज बताकर लोन राशि पर ज्यादा प्रतिशत ब्याज लगा धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीडित मोहम्मद असलम पुत्र गुल मोहम्मद निवासी मेवाफरोश मार्ग अपलापाडा कुंजरवाडी ने ग्रेहम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड कंपनी, उसके कर्मचारी राजकुमार मेघवाल, आशीष जोशी, मयंक चावत व अन्य महिला कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि आरोपियों ने उसे ब्याज सात प्रतिशत सालाना बताकर लोनर ाशि पर 14.85 प्रतिशत ब्याज लगा दिया। जिसमें उसको धोखे में रखकर उपरोक्त् लोन राशि उसके खाते में लगा दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

डॉ नीना सक्सेना के खिलाफ जांचों के नाम पर रुपए ठगने का मामला दर्ज
उदयपुर। शहर के चेटक सर्कल क्षेत्र में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के सामने संचालित प्राइवेट चिकित्सालय के डॉक्टर के खिलाफ जांचों के नाम पर ठगने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीडित स्वीटी चित्तौड पत्नी वैभव जैन निवासी आनंद नगर आयड पुलिया के पास ने चेटक सर्कल स्थित महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के सामने पोस्ट आॅफिस रोड पर अमर आशीष हॉस्पिटल की डॉ नीना सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि आरोपी जांचों के नाम पर उसे ठग चुकी है। उसने उसके पति व परिजनों ने अनेको बार हॉस्पिटल स्टॉफ से जमा राशि की रसीद मांगी परंतु उनके द्वारा हमेशा उन्हें यही कहा गया कि यहां ऐसे ही चलता है और यह हाथ से लिखा हुआ ही रसीद है। उसे कभी सोनो्ग्राफी की रिपोर्ट भी कभी पूरी नहीं दी गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

शोभागपुरा से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित रॉयल हुण्डई से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार समर खान पुत्र फिरोज खान निवासी दिवान शाह कॉलोनी पटेल सर्कल ने दी रिपोर्ट में बताया कि रॉयल इंण्डई शोभागपुरा से 16 सितम्बर को अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल को तलाश रही है।

मोटरसाइकिल की टक्कर से बाई सवार दो युवकों की मौत
उदयपुर। जिले के टीडी थानांतर्गत नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल चालक द्वारा आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से उस पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार जीवराम कटारा पुत्र पन्नाा निवासी माथुगामडा पाल हरियात फला सदर जिला डूंगरपुर ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेज गति से चलाते हुए आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार सुरेश पुत्र जीवराम कटारा व जय कटारा पुत्र मोहनलाल कटारा की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मंदिर में चोरी
उदयपुर। जिले के भीण्डर थानांतर्गत् वरणी गांव में मंदिर के ताले तोड अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार भरत कुमार पुत्र नारायणलाल चौबीसा निवासी वरणी ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा गत 2 अगस्त को मंदिर के ताले तोडकर चोरी की गई है।

शराब नशे में युवक की मारपीट से बच्ची घायल
उदयपुर। लजले के ओगणा थानांतर्गत पडावली कला गांव में शराबी युवक द्वारा बच्ची को जमीन पर घसीट कर मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार पीडित ने भेरु नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई में बताया कि उसकी दुकान मे खेल रही बच्ची को आरोपी द्वारा शराब के नशे में धुत होकर जमीन पर घसीटा व मारपीट की गई जिससे वह घायल हो गई। घायल बच्ची का उपचार जारी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

खेरवाडा के भगोरा भवन से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। जिले के खेरवाडा थानांतर्गत भगोरा भवन से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मनोज पुत्र रमेशचंद्र डामोर मीणा निवासी खरपेडा रास्ता धनम्बोला जिला डूंगरपुर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मोटरसाइकिल रात्रि के समय खेरवाडा में भगोरा भवन से अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

केंद्रीय कारागृह में मोबाइल मिलने पर कई बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उदयपुर। शहर के उदियापोल स्थित केंद्रीय कारागृह में पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान स्टोर के गेट के नीचे की तरफ मोबाइल मिलने पर कई बंदियों के खिलाफ सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार सूरजपोल थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने हितेश रावत पुत्र अनिल रावत, नरेश हरिजन पुत्र श्यामलाल, निखिल रावत पुत्र अनिल रावत, विशाल रावत पुत्र अनिल रावत, हिमांशु रावत पुत्र अनिल रावत व सोहेल उर्फ अन्ना पुत्र मोहम्मद रशीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि केंद्रीय कारागृह के बंदी बैरिक की तलाश लेने के दौरान अंदर बने स्टोर रुम का गेट लगा होकर उस पर ताला लगा हुआ पाया गया। उक्त गेट के नीचे से झांक कर देखा गया तो छोटे मोबाइलनुमा कोई वस्तु दिखाई। बंदी द्वारा छुपाने के ईरादे से गेट के नीचे से स्टोर की तरफ खिसकाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!