Breaking News

लेक सिटी पहुचा अमरीकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल, निहारेगे शहर की सुन्दरता

लेक सिटी पहुचा अमरीकी कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल, निहारेगे शहर की सुन्दरता

उदयपुर, 27 मई। संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद कांग्रेस का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को तीन दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुचा उनके आगमन पर डबोक एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग कि उप निदेशक शिखा सक्सेना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । उप निदेशक सक्सेना ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिटी पैलेस,जग मंदिर आदि स्थलों का भ्रमण करेगा। 29 मई को सुबह प्रतिनिधिमंडल डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर 11.30 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगा।
Read More
मानपुर गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बना मारपीट कर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

मानपुर गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बना मारपीट कर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में थाना पानरवा पुलिस की कार्रवाई • करीब 18 लाख के सोने चांदी के जेवरात एवं नगद रुपयों की हुई थी लूट उदयपुर, 27 मई । उदयपुर पुलिस ने पानरवा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के घर में घुसकर हथियारबंद लूटपाट और मारपीट करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। इस वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों विक्रम पुत्र तेजा और बद्रीलाल पुत्र लाला निवासी शीलामाता थाना पानरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह घटना 25 मई, 2025 की रात को हुई थी, जिसने पूरे मानपुर गांव में दहशत फैला…
Read More
गहरी खाई में गिरी कार, दो युवक घायल: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

गहरी खाई में गिरी कार, दो युवक घायल: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

उदयपुर, 27 मई : ज़िले के बेकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार गुजरात से उदयपुर की ओर आ रही थी और सुरंग पार करने के बाद अकियावड़ के पास यह दुर्घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार विकट मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर…
Read More
दस ​हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, प्रकरण से नाम और कार हटाने के बदले मांगे थे पैसे

दस ​हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, प्रकरण से नाम और कार हटाने के बदले मांगे थे पैसे

उदयपुर, 27 मई : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को प्रतापनगर थाने के एएसआई राजेश कुमार मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक प्रकरण से परिवादी का नाम और कार हटाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी कोटा शिवराज मीणा ने बताया कि कानू उर्फ कालू पुत्र तुलसीराम गमेती निवासी वीआईपी कॉलोनी सवीना ने 26 मई को शिकायत दी थी कि एएसआई राजेश मीणा उससे 15 हजार की मांग कर रहा है। मना करने पर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी गई। शिकायत का…
Read More
चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 27 मई : नाई थाना पुलिस ने स्कूटी धीरे चलाने की बात कहने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 मई को लालूराम पुत्र शंकर कटारा निवासी रामवास कुमारिया खेडा ने रिपोर्ट दी थी कि एक दिन पहले वह और उसका साथी लालूराम पुत्र उदा भील किराना दुकान से लौटते समय पैदल जा रहे थे। उसी दौरान चार युवकों से भरी एक स्कूटी तेज रफ्तार में उनके पास से निकली। लालूराम ने स्कूटी सवारों से धीरे चलाने को कहा, जिस पर वे भड़क गए और…
Read More
चूरू डीएसटी सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : एक करोड़ की लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

चूरू डीएसटी सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : एक करोड़ की लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

20000 का है इनामी, एक अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद जयपुर 27 मई। चूरू पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 1 करोड़ की लूट और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे 20,000 रुपये के इनामी बदमाश किशन उर्फ किशन सिंह उर्फ कृष्ण पुत्र रिछपाल सिंह (24) निवासी धोधलिया थाना रतन नगर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। यह कार्रवाई चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल व सीओ सुनील कुमार झाझडिया के सुपरविजन में…
Read More
वर्षा जनित कारणों से शून्य जनहानि और त्वरित व्यवस्था बहाली हो प्राथमिकता – जिला कलक्टर

वर्षा जनित कारणों से शून्य जनहानि और त्वरित व्यवस्था बहाली हो प्राथमिकता – जिला कलक्टर

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक उदयपुर, 27 मई। आगामी वर्षा ऋतु में संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से उत्पन्न होने वाली स्थितियों से निपटने की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। इसमें जिला कलक्टर ने वर्षा जनित कारणों से शून्य जनहानि सुनिश्चित करने तथा मानसून से प्रभावित होने वाली बिजली-पानी आदि व्यवस्थाओं को त्वरित रूप से बहाल करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रारंभ में एडीएम प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सचिव दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने…
Read More
सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर,27 मई। 'भाव के बिना व्यक्तित्व का विकास नहीं हो सकता। भाव ही व्यक्ति को कर्म के लिए प्रेरित करते हैं।' यह बात नारायण सेवा संस्थान में त्रिदिवसीय 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम के पहले दिन अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति और संवेदना जिस व्यक्ति में है, वही समाज में सम्मान का पात्र बनता है। वह असंभव को भी संभव बना देता है। कार्यक्रम में देशभर से जन्मजात विकलांगता व पोलियो की निःशुल्क सर्जरी व कृत्रिम हाथ-पांव लगवाने के लिए आए दिव्यांगजन व उनके परिजन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के विकास में…
Read More
श्रीजी हुज़ूर साहिब डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर करेंगे महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना

श्रीजी हुज़ूर साहिब डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर करेंगे महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना

-485 किग्रा के लड्डू का भोग चढ़ेगा  -आज दोपहर 1 बजे से कल सुबह 8 बजे तक स्मारक में आमजन का प्रवेश वर्जित रहेगा। उदयपुर। महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, गुरुवार – 29 मई 2025 को श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। महाराणा प्रताप स्मारक समिति के सचिव श्री सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि समिति अध्यक्ष एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर साहिब ड़ाॅ लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ ऑफ उदयपुर इस अवसर पर गुरुवार प्रातःकाल चेतकारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष…
Read More
राज्यपाल बागड़े आज आएंगे प्रताप गौरव केंद्र

राज्यपाल बागड़े आज आएंगे प्रताप गौरव केंद्र

-महाराणा प्रताप जयंती समारोह के होंगे मुख्य अतिथि -29 मई गुरुवार को मेवाड़ के कवियों की वाणी से सजेगा प्रताप गौरव केन्द्र का मंच उदयपुर, 27 मई। राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े बुधवार को प्रताप गौरव केंद्र आएंगे। वे यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती तिथि अनुसार ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया पर मनाई जाती है जो इस बार 29 मई को है। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम रहेंगे। इसमें पूर्व संध्या पर 28 मई को होने…
Read More
error: Content is protected !!