Breaking News

सुभाष नवयुवक मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

सुभाष नवयुवक मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

उदयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेश शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंची।  एयरपोर्ट पर सुभाष नवयुवक ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का महाराणा प्रताप की प्रतिभा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अतुल चंडालिया,कमलेश जावरिया,विकास वर्मा, सतीश शर्मा, लक्ष्मण गमेती,सुधीर लट्टा, सूरज मीणा, प्रकाश, महेंद्र आमेटा, मनोहर डांगी ,हितेश डांगी,निर्मल कोठारी,हितेश कोठारी,हीरालाल डांगी,भरत डांगी,करण सिंह ,महेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
Read More
धर्म, संस्कृति व स्त्री शिक्षा के लिये समर्पित वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर

धर्म, संस्कृति व स्त्री शिक्षा के लिये समर्पित वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर

300वीं जयन्ती (31 मई) पर विशेष :- अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं का जयन्ती पूरे देश में उल्लास के साथ मनाई जा रही है। जीवन की तीन शताब्दियां व्यतीत होने बाद  राष्ट्र या समाज जिस शासक को स्मृत रखे, निसंदेह वह विशेष है। ऐसे शासक कम ही है, जिनको इतने वर्षों पश्चात भी देश ने श्रद्धाभाव से स्मृत रखा है। सामान्य परिवार में जन्म और अल्पायु में विवाह के बाद विधवा हुई, अहिल्याबाई ने लगभग 30 वर्ष तक शासन किया। उन्होंने अपने राज्य  के बाहर भी  विभिन्न तीर्थस्थानों पर निर्माण कराये, जो आज भी मौजूद है। अहिल्याबाई का जन्म 31…
Read More
प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना से होंगे कार्य

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना से होंगे कार्य

मावली व वल्लभनगर क्षेत्र के विद्यालयों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं उदयपुर, 30 मई। लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के उदयपुर जिले की मावली एवं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (डी.एम.एफ.टी.) के माध्यम से विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया हैं। इन कार्या की स्वीकृति होने पर स्थानीय सांसद सी.पी.जोशी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मावली एवं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की आधारभूत कार्यों के निर्माण से यहां के क्षेत्रवासियों एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह कार्य हुए…
Read More
मानसून का प्रवेश द्वार होने से जल स्वावलंबन में उदयपुर संभाग की खास भूमिका : जल संसाधन मंत्री

मानसून का प्रवेश द्वार होने से जल स्वावलंबन में उदयपुर संभाग की खास भूमिका : जल संसाधन मंत्री

जल स्वावलंबन पखवाड़ा और बाढ़ प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक जल स्वावलंबन पखवाड़ा को जन आंदोलन बनाने का आह्वान उदयपुर, 30 मई। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत ने कहा कि जल संरक्षण की दृष्टि से उदयपुर रियासत काल से सजग है। यहां सदियों पूर्व बनी जल संरचनाएं आज भी पूरे विश्व को प्रेरित करती हैं। उदयपुर संभाग मानसून का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में आगामी 5 जून से प्रारंभ होने वाले जल स्वावलंबन पखवाड़े में उदयपुर संभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जल संसाधन मंत्री श्री रावत शुक्रवार…
Read More
लेकसिटी में बीसीआई का ‘उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025’ आज

लेकसिटी में बीसीआई का ‘उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025’ आज

शहर के जाने माने इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारी होंगे सम्मानित उदयपुर।झीलों की नगरी इस बार एक खास आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। लेकसिटी उदयपुर में बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) का 'उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025' शनिवार 31 मई को आयोजित किया जाएगा। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक उदयपुर मैरियट होटल, शिल्पग्राम, हवाला खुर्द में होगा। इसमें शहर के जाने-माने इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री के चुनिंदा आयोजकों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा…
Read More
युद्ध की स्थिति के दौरान बीकानेर भेजे गए डाक्टरों का वापस आने पर सांसद रावत व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

युद्ध की स्थिति के दौरान बीकानेर भेजे गए डाक्टरों का वापस आने पर सांसद रावत व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुर। युद्ध की स्थिति के दौरान आपदा प्रबंधन के तहत उदयपुर से बीकानेर मेडिकल कॉलेज भेजे गए डाक्टरों की टीम के वापस उदयपुर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पाकिस्तान से युद्ध की स्थिति के दौरान उदयपुर से डाक्टरों की एक टीम आपातकालीन स्थितियों को संभालने के लिए बीकानेर मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी। इस टीम ने तत्काल वहां जाकर अपना मोर्चा संभाला और हर परिस्थितियों के लिए तैयार रही। इस टीम में डॉ एमपी जैन, डॉ दीपक आमेटा, डॉ बीएल मेघवाल, डॉ निशांत डांगी, डॉ समय सिंह, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ राजीव…
Read More
महाराणा प्रताप की 485वीं  जयंती की पूर्व संध्यॉ पर किया हवन पूजन

महाराणा प्रताप की 485वीं  जयंती की पूर्व संध्यॉ पर किया हवन पूजन

उदयपुर 28 मई / वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती की पूर्व संध्यॉ पर बुधवार को विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रताप चौक में देश में अमन चेन एवं सुख शांति के लिए प्रताप की प्रतिमा सम्मुख वैदिक मंत्रोच्चाण के साथ वहन पुजन किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, उपाध्यक्ष प्रो. दरियावर सिंह चुण्डावत, मंत्री प्रो. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह ताणा, सदस्य नवल सिंह जुड, महेन्द्र सिंह चुण्डावत, पुष्पेन्द्र सिंह चुण्डावत, नकुल सिंह, महेन्द्र सिंह पाटिया, भानु प्रताप सिंह सहित सदस्य उपस्थित थे।
Read More
सांसद डॉ रावत ने संविधान सदन में दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

सांसद डॉ रावत ने संविधान सदन में दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

उदयपुर। वीर सावरकर जयंती पर संसद भवन स्थित संविधान सदन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान विचारक और क्रांतिकारी वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ही उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत व अन्य सांसद भी उपस्थित रहे। वीर सावरकर जयंती पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि वीर सावरकर जी का राष्ट्र के प्रति योगदान और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें देशभक्ति, साहस और समर्पण का संदेश देता है। महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने…
Read More
देश के निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनायेगा ’रेखा सोमानी फाउंडेशन’

देश के निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनायेगा ’रेखा सोमानी फाउंडेशन’

प्रतिवर्ष छात्रों को निःशुल्क खान-पान,ठहरने एवं कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायेगा मेघावी बच्चांे को आर्थिक अभाव में नही रुकेगा करियर उदयपुर। अपने बच्चों को जीवन में बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध करानें का हर अभिभावक का सपना होता है ताकि वह बच्चा आगे जाकर अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें लेकिन रेखा सोमानी फाउंडेशन देश के 12 वीं पास निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनानें का बीड़ा उठाया है ताकि वह छात्र-छात्रा आगे चल कर न केवल अपने परिवार का वरन् अपने शहर, राज्य व देश का नाम रोशन कर देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा सकें।…
Read More
सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला, चिकित्सालय में मृत घोषित

सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला, चिकित्सालय में मृत घोषित

उदयपुर, 27 मई : घासा से खेमली रोड पर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी खेमली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का शव एमबीजीएच उदयपुर भेजकर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वह थाना घासा — 02955294811 में संपर्क कर सकता…
Read More
error: Content is protected !!