आफताब संभागीय प्रवक्ता नियुक्त
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुस शैख के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रियाज शेख व प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन पठान द्वारा खेरवाड़ा निवासी आफताब मकरानी को उदयपुर संभाग प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति दी गई। उन्हे ये नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यों में योगदान को देखते हुए मिली, मकरानी पूर्व में भी मुस्लिम महासभा के देहात जिला महासचिव के रूप में कार्य कर चुके है। इनका कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। (प्रतीक जैन) ट्रक की टक्कर से घायल खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर कृष्णा सिमेन्ट एवं बिल्डिग मटेरियल खेरवाडा के पास 24 तारीख शनिवार…
