बीसीआई बाजार एग्जीबिशन का हुआ समापन, अवॉर्ड समारोह में पर्यटन क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान
तीन दिवसीय आयोजन में शॉपिंग, फैशन और एंटरटेनमेंट का रहा खास संगम; बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी उदयपुर। बीसीआई टूरिज्म की ओर से अर्बन स्क्वेयर मॉल के एसोसिएशन में आयोजित तीन दिवसीय बीसीआई बाजार एग्जीबिशन का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 25 से 27 अगस्त तक आयोजित इस एग्जीबिशन में शहरवासियों को शॉपिंग, एंटरटेनमेंट, फैशन और सोशल मीडिया एक्टिविटीज का खास अनुभव मिला। एग्जीबिशन के अंतिम दिन विशेष अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मेहता रहे। डॉ. मेहता मिनिस्ट्री ऑफ…
