उदयपुर। जिले के खेरोदा क्षेत्र में हाईवे पर एक दिन पहले बस दुर्घटना में शोभागपुरा निवासी भगवानलाल डांगी की मौत के बाद समाज के लोगों ने गुरुवार को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा करीब तीन घंटे तक चला। पुलिस की मौजूदगी में बडाला हुंडई कंपनी के प्रतिनिधियों और परिजनों के बीच वार्ता विफल रही। करीब तीन घंटे तक धरने के बाद मुआवजा देने को लेकर सहमति बनी। कंपनी मृतक के आश्रित परिजनों को तीस लाख रुपए का मुआवजा देने पर राजी हुई। समझौता होने के बाद धरना समाप्त हुआ। तब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार भगवानलाल डांगी कई वर्षो। से बडाला हुंडई शोभागपुरा में चालक के रूप में काम कर रहा था। वह बुधवार को एक कार छोडने के बाद वापस बस से उदयपुर लौट रहा था। तभी खेरोदा क्षेत्र में मेनार के समीप बस हाईवे पर ओवरटेक के प्रयास में सडक किनारे खडे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में भगवानलाल की मौत हो गई।
युवती को चचेरे भाई ने डेढ लाख में बेचा, खरीददार ने किया दुष्कर्म
उदयपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक युवती को उसी के चचेरे भाई ने अहमदाबाद ले जाकर डेढ लाख रुपए में बेच डाला। खरीदने वाले पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर लौटी युवती ने परिजनों को आपबीती बताने के साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार युवती ने आरोप लगाया कि उसका चचेरा भाई बहला फुसला कर उसे अहमदाबाद ले गया थां और वहां फैक्ट्री में काम करने के लिए एक युवक को डेख रुपए में बेच दिया। भाई रुपए लेकर गांव लोट आया। वही फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने कमरे में पांच दिन तक बंधक बनाए रखा। आरोपी ने केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। गत 25 अगस्त को वह उसके चंगुल से छूटकर वापस गांव लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी चचेरे भाई ने युवती को डेढ लाख रुपए में बेचने का प्रारंभिक जांच में सामने आया है। आरोपी दाडमा व दिनेश को गिरफ्तार करने पुलिस की एक टीम अहमदाबाद गई है।
उमरडा गांव में पैंथर को पकडने वन विभाग ने लगाए पिंजरे
उदयपुर। शहर से 18 किमी समीप उमरडा खेडा गांव में पैंथर के हमले से एक युवक की मौत होने और चार ग्रामीणों के घायल होने के बाद हरकत में आए वन विभाग द्वारा पिंजरे लगाने के साथ ही ड्रोन से उसकी तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग के अनुसार उमरडा खेडा गांव में मंगलवार शाम को पैंथर के हमले से लोगरलाल मीणा 45 गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी बुधवार शाम को उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। इस बीच बुधवार को पैंथर के हमले में चार ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि लोगर को पैंथर पकड कर भाग रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन गुलाबी ने शोर मचाया और पीछे दौडी तो पैंथर लोगर को छोडकर भाग गया। प्रशासन ने पैंथर के हमले के बाद पूरे गांव को खाली करा दिया। ग्रामीणों ने घर छोडकर दूसरी जगह पर सुरक्षित शरण ली है। पैंथर के हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
आमने सामने बाईक भिडंत में युवक की मौत, चार साथी घायल
उदयपुर। जिले के बावलवाडा क्षेत्र में फुटन गडावण के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिडंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन साथी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सवजी पुत्र रतना पटेला मीणा निवासी कणजी फला सागवाडा ने लोकेश पुत्र शांतिलाल दामा निवासी गडावण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि दयाराम 18 पुत्र सवजी पटेला मीणा निवासी कणजी फला सागवाडा बावलवाडा व आरोपी लोकेश दोनों की बाईक आपस में टकराने से हादसे में दयाराम की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि सोमा 35 पुत्र हांजाराम पटेला, लोकेश पुत्र शांतिलाल दामा निवासी गडावण, आकाश पुत्र कल्लाजी दामा, छोटू पुत्र प्रकाश दामा निवासी कणजी फला सागवाडा बावलवाडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विवाहिता को बदनाम करने की धमकी दे फोन पर बात करने को मजबूर करने का आरोप
उदयपुर। शहर के उत्तरी सुंदरवास क्षेत्र में विवाहिता को फोन पर बात करने के लिए मजबूर करने व वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता 30 वर्षीय विवाहिता ने अमलेश कुमार पुत्र रामजिनिश पटेल निवासी थरभिटीया ब्लॉक पकडीदयाल जिला पूर्वी चम्पारन बिहार के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसे फोन पर बात करने के लिए मजबूर करने व वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अज्ञात लोडिंग टेंपों की टक्कर से तीन चचेरे भाई घायल
उदयपुर। शहर के यूनिवर्सिटी रोड पर अज्ञात लोडिंग टेम्पों की टक्कर से तीन चचेरे भाई घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात लोडिंग टेम्पो की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनीष कुमार पुत्र समरथमल चण्डालिया जैन निवासी शोभागपुरा महादेव रोड कपासन ने दी रिपोर्ट में बताया कि यूनिवर्सिटी रोड पर अज्ञात लोडिंग टेम्पों द्वारा तेज गति गफलत व लापरवाही पूर्वक चलाकर टक्कर मारने से वह और उसके चचेरे भाई शीतल चण्डालिया 33 पुत्र दिनेश चण्डालिया निवासी ओसवालों की पंचायती नोहरा कपासन जिला चित्तौडगढ हाल अमर निवास अपार्टमेंट न्यू आरटीओ आॅफिस उदयपुर, यशवंत जैन 26 पुत्र राजेंद्र जैन निवासी हनुमान मंदिर के पीछे सीमेंट फैक्ट्री चंदेरिया जिला चित्तौडगढ घायल हो गए। घायलो का चिकित्सालय में उपचार जारी है।
ईद मिलादुन्नबी जुलूस में धार्मिक भावनाए आहत करने का मामला दर्ज
उदयपुर। शहर में बुधवार को निकले ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हिंदू समुदाय की धाार्मिक भावनाए आहत करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार घंटाघर थाने के कांस्टेबल रामप्रताप ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें बताया कि बरावफात ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों ने जुलूस निकालने के दौरान मोती चोहट्टा से हरबेन जी का खुर्रा की तरफ मुख्य रासते में हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए भगवान श्रीगणेशजी की प्रतिकृति के प्लास्टिक पेपर के टुकडे मशीन से जानबूझकर फैंके है। जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आपसी कहासुनी के बाद युवक पर हमला
उदयपुर। शहर के लखारा चौक में आपसी कहासूनी के बाद स्कूटी सवार युवकों द्वारा गाली गलोच करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मनीष चौहान पुत्र घनश्याम चौहान निवासी श्रीनगर कॉलोनी रामपुरा चौराहा अम्बामाता ने दिनेश कुमावत नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया कि वह अपनी दुकान लखारा चौक से मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था अचानक एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उसके सामने आए तो उसने अपनी मोटरसाइकि पीछे ली तो स्कूटी सवार ने उसके साथ गाली गलोच करने लगा ओर फिर उसे रोककर सिर पर हमला कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सेक्टर खेडा से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के सेक्टर खेडा स्कूल के यहां से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जमनालाल मीणा पुत्र धनराज मीणा निवासी गातोड सलूम्बर हाल सवीनाखेडा स्कूल क ेपास ने दी रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर खेडा स्कूल से अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल को तलाश रही है।
फर्जी कस्टमर केयर बनकर महिला के बैंक खाते से किया सात लाख का फ्रॉड
उदयपुर। गुगल पर फर्जी कस्टमर केयर बनकर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में महिला के बैंक खाते से करीब सात लाख रुपए का फ्रॉड करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार भावना सोनी पत्नी विजय सोनी निवासी प्रताप चौक गोगुंदा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी वॉशिंग मशीन रिपेयर कराने के लिए गुगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल किया। वहां से संदिग्ध ने फर्जी कस्टमे केयर बनकर उसको एपीके फाइल डाउनलोड करा उसके बैंक खाते का एक्सेस प्राप्त कर कुल सात लाख 717 रुपए का फ्रॉड कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के खजूरी फला हामा में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अ नुसार अजय मीणा पुत्र अमरा मीणा निवासी खजुरी फला हामा ने गोवर्धनविलास थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई नाना 36 पुत्र अमरा निवासी खजूरी फला हामा ने फांसी का फंदा लगा लिया, जिसे तत्काल नीचे उतार कर चिकित्सालय ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम् कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
चौदह वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के फतहनगर क्षेत्र के जेवाणा घाटी में एक चौदह वर्षीय किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मांगीलाल पुत्र वरदा जाट निवासी जेवाणा घाटी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र कन्हैयालाल घर पर अकेला था। करीब सायं 4.30 बजे उसकी पत्नी घर आई तो पुत्र कन्हैयालाल घर के अंदर रस्सी से लटका हुआ था। उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
