तीन दिवसीय आयोजन में शॉपिंग, फैशन और एंटरटेनमेंट का रहा खास संगम; बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी
उदयपुर। बीसीआई टूरिज्म की ओर से अर्बन स्क्वेयर मॉल के एसोसिएशन में आयोजित तीन दिवसीय बीसीआई बाजार एग्जीबिशन का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 25 से 27 अगस्त तक आयोजित इस एग्जीबिशन में शहरवासियों को शॉपिंग, एंटरटेनमेंट, फैशन और सोशल मीडिया एक्टिविटीज का खास अनुभव मिला। एग्जीबिशन के अंतिम दिन विशेष अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मेहता रहे। डॉ. मेहता मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज, भारत सरकार की एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी (ईएसी-2) के मेंबर, विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सेंट्रल टीम मेंबर हैं। उन्होंने बीसीआई बाजार एग्जीबिशन के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों, बिजनेस और ब्रांड्स को आगे बढ़ने के साथ शहरवासियों को बेहतर शॉपिंग एवं एंटरटेनमेंट का अवसर प्रदान करते हैं।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई बाजार एग्जीबिशन का उद्देश्य लोकल बिजनेस, उद्यमियों और विभिन्न ब्रांड्स को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना था। तीन दिनों के दौरान एग्जीबिशन को शहरवासियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। विभिन्न कैटेगरी की स्टॉल्स पर लोगों ने शॉपिंग की और आकर्षक ऑफर्स एवं स्पेशल डील्स का लाभ उठाया।
पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान
समापन अवसर पर आयोजित अवॉर्ड समारोह में उदयपुर के पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बीसीआई टूरिज्म की ओर से पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स के योगदान को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि बीसीआई बाजार के जरिए शॉपिंग के साथ पर्यटन और बिजनेस कम्युनिटी को भी एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के दौरान आयोजित अलग-अलग गतिविधियों ने एग्जीबिशन को एक फुल एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस बनाया।
तंबोला से किड्स फैशन शो तक रहा यादगार उत्साह-एग्जीबिशन के पहले दिन आयोजित स्पेशल तंबोला में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आकर्षक पुरस्कार जीते। दूसरे दिन किड्स फैशन शो में शहर के बच्चों ने रैंप पर अपनी स्टाइल, प्रतिभा और कॉन्फिडेंस का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।
एग्जीबिशन के दौरान रील कॉन्सर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें शहर के इंफ्लुएंसर्स और यंग क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। अलग-अलग क्रिएटिव कॉन्सेप्ट के साथ रील्स बनाकर प्रतिभागियों ने अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन किया।
शॉपिंग के साथ एंटरटेनमेंट का रहा खास अनुभव-अर्बन स्क्वेयर मॉल के मैनेजर लवदीप शर्मा ने बताया कि तीनों दिनों में बीसीआई बाजार एग्जीबिशन को विजिटर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला। विभिन्न ब्रांड्स की स्टॉल्स पर लोगों ने जमकर शॉपिंग की। फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, परफ्यूम, ब्यूटी सहित कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने कहा कि अर्बन स्क्वेयर में इस तरह के आयोजन शॉपिंग के साथ विजिटर्स को एंटरटेनमेंट का बेहतर अनुभव भी देते हैं।
बीसीआई टूरिज्म के जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि एग्जीबिशन के दौरान स्टॉल्स पर उपलब्ध आकर्षक ऑफर्स और स्पेशल डील्स का विजिटर्स ने लाभ उठाया। वहीं ट्रेजरर स्वाति सरूपरिया ने कहा कि बीसीआई बाजार में शॉपिंग, फैशन और एंटरटेनमेंट को एक साथ जोड़ने का प्रयास सफल रहा और शहरवासियों ने पूरे आयोजन में उत्साह दिखाया।
इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी, बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, ट्रेजरर स्वाति सरूपरिया, अर्बन स्क्वेयर के मैनेजर लवदीप शर्मा, अनुराधा ओझा, प्रियांक चौहान, एंकर नितिन दशोरा, भूमि त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में बीसीआई मेंबर्स एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
तीन दिनों तक चले बीसीआई बाजार एग्जीबिशन का समापन शॉपिंग, बिजनेस नेटवर्किंग, फैशन, एंटरटेनमेंट और सम्मान समारोह के साथ हुआ। आयोजन ने लोकल बिजनेस और उद्यमियों को शहरवासियों के बीच अपने ब्रांड और प्रोडक्ट्स को प्रस्तुत करने का प्रभावी मंच प्रदान किया।
