नगर निकाय – 2026 : अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू
उदयपुर, 27 अगस्त। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत गुरूवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन जिले में कुल 7 उम्मीदवारों ने 7 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में तेजी आना तय है।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले के सभी नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। पहले दिन उदयपुर नगर निगम में दो उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं भीण्डर और वल्लभनगर नगर पालिकाओं में 2-2 एवं फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका में एक उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नगरपालिका मावली और कानोड़ में पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
अवकाश के दिन नहीं हो सकेगा नामांकन
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इस बीच 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश होने तथा 30 अगस्त को रविवारिय अवकाश होने से उस दिन नामांकन पत्र जमा नहीं होंगे। 29 अगस्त शनिवार को नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
पहले दिन उदयपुर जिले में 7 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
