जीवमात्र की रक्षा का संकल्प ही रक्षाबंधन की सच्ची भावनाःडॉ. सुरेन्द्र मुनि
उदयपुर। देवेन्द्र धाम में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंसान अपनी रक्षा चाहता है, लेकिन दूसरों को नुकसान पहुंचाकर स्वयं सुरक्षित रहना संभव नहीं है। इसलिए रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश केवल अपने संरक्षण तक सीमित न रहकर जीवमात्र की रक्षा और कल्याण का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि हमें दूसरों के लिए अच्छे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। यदि हम किसी के लिए अच्छे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो सामने वाला भी हमारे लिए अच्छे भाव रखता है। वहीं कटु व अपमानजनक…
