मोटरसाइकिल से गिरने से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में निचला चौराहा से बालाजी होटल् मार्ग पर चलती मोटरसाइकिल से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रेशमाराम पुत्र धूलाराम गमेती निवासी पादर उबरा गोगरुद बेकरिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र नारायण व उदाराम गमेती मोटरसाइकिल पर देवला निचला चौराहे से बालाजी होटल की तरफ जा रहे थे। उदाराम मोटरसाइकिल चला रहा था। पीछे बैठा नारायण अचानक नीचे गिर गया जिससे उसके पेट व शरीर में अंदरुनी गंभीर चोटे आई। उसे देवला निजी चिकित्सालय ले गए जहां प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया…
