Breaking News

आरएमबी उदयपुर की 92वीं बैठक में व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

आरएमबी उदयपुर की 92वीं बैठक में व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

व्यावसायिक प्रस्तुतियों एवं ज्ञानवर्धक सत्र के साथ सम्पन्न हुई बैठक, 30 सदस्यों ने साझा किए व्यापारिक अवसर उदयपुर, 13 सितम्बर। रोटरी मीन्स बिजनेस (आरएमबी) उदयपुर की 92वीं व्यावसायिक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष सीएस जूली मरमट ने किया। इस अवसर पर सदस्यों ने आपसी सहयोग, व्यापारिक विकास एवं नए व्यावसायिक अवसरों को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में देवेन्द्र चौधरी एवं अजय लोढ़ा ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय एवं प्रस्तुतीकरण दिया। दोनों ने अपने व्यवसाय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए उपस्थित सदस्यों को व्यापारिक गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में शैलेश ने ज्ञानवर्धक…
Read More
इनरव्हील क्लब दिवास ने बढ़ाया बेजुबानों की ओर मदद का हाथ

इनरव्हील क्लब दिवास ने बढ़ाया बेजुबानों की ओर मदद का हाथ

उदयपुर। इनर व्हील क्लब दीवास द्वारा बेजुबान जानवरों की सहायता एवं संरक्षण हेतु बड़ी स्थित सपोर्ट स्ट्रेज़ उदयपुर (एनिमल शेल्टर होम ) में सेवा कार्य किया गया। अध्यक्ष नयना जैन ने बताया की श्वानों के लिए 50 किलो चावल, कंबले, चादरें तथा छोटे पपीज़ के लिए सेरिलैक के पैकेट सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। फाउंडर रेखा भाणवत ने कहा कि बेजुबान जीवों की सेवा केवल सहायता का कार्य नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय है। शेल्टर होम संचालिका चाँदनी सोनी ने बताया कि कॉलेज के समय से ही उन्हें बेजुबान जीवों के प्रति विशेष स्नेह था और उनके…
Read More
भगवान महावीर के जीवन से लें प्रेरणा, विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य से न डिगेंःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजीभ

भगवान महावीर के जीवन से लें प्रेरणा, विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य से न डिगेंःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजीभ

दादाबाड़ी में पर्युषण महापर्व पर भगवान महावीर के जीवन चरित्र की वाचना, उदयपुर में खरतरगच्छ महासंघ का गठन उदयपुर। आध्यात्मिक चातुर्मास की श्रृंखला में पर्युषण महापर्व के अवसर पर रविवार को वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित धर्मसभा में साध्वी गुरुवर्या श्री बहिन म. सा. डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी ने भगवान महावीर के जीवन चरित्र एवं तीर्थंकर बनने की आध्यात्मिक यात्रा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अडिग रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने बताया कि भगवान महावीर के बाल्यकाल…
Read More
दोष दृष्टि का त्याग कर गुण दृष्टि को अपनाएंःडॉ. राजेन्द्र मुनि

दोष दृष्टि का त्याग कर गुण दृष्टि को अपनाएंःडॉ. राजेन्द्र मुनि

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में चल रहे पर्यूषण महापर्व के अंतर्गत धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेन्द्र मुनि ने जीवन में दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य में अच्छी और बुरी दोनों आदतें कम या ज्यादा मात्रा में होती हैं, असली अंतर व्यक्ति की दृष्टि का होता है। मुनि श्री ने कहा कि सज्जन व्यक्ति को हर तरफ सज्जनता और दुर्जन को संसार में केवल दुर्जनता ही दिखाई देती है। इसे स्पष्ट करते हुए उन्होंने महात्मा बुद्ध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने आगे…
Read More
खेल मैदान में गूंजा अग्रसेन जयंती का उत्साह, 300 से अधिक समाजजनों ने दिखाया दमखम

खेल मैदान में गूंजा अग्रसेन जयंती का उत्साह, 300 से अधिक समाजजनों ने दिखाया दमखम

प्रवासी अग्रवाल समाज समिति उदयपुर के 5150वें अग्रसेन जयंती महोत्सव का खेलकूद प्रतियोगिताओं से शुभारंभ उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति उदयपुर की ओर से भगवान श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती महोत्सव का शुभारंभ खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। राजेंद्र नगर पुलिस लाइन स्थित अग्रवाल समाज भवन के प्रांगण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में एलकेजी से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के…
Read More
शिक्षा के दीप जलाने वाले 109 शिक्षकों को रोटरी उद्यम ने किया सम्मानित

शिक्षा के दीप जलाने वाले 109 शिक्षकों को रोटरी उद्यम ने किया सम्मानित

‘टीचर ट्रिब्यूट-2026’ में सरकारी, निजी विद्यालयों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों का सम्मान उदयपुर, 13 सितंबर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ‘टीचर ट्रिब्यूट-2026’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के 109 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों को सम्मान देकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के इवेंट डायरेक्टर वैभव शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम की ओर से पिछले वर्ष भी शिक्षकों के…
Read More
शेषनाग पर विराजेंगे छह भुजाओं वाले मन्नत के राजा

शेषनाग पर विराजेंगे छह भुजाओं वाले मन्नत के राजा

ब्रह्मा, विष्णु और महेश के त्रिदेव स्वरूप में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा, आज रात 8.15 बजे होगा ग्रैंड ओपनिंग समारोह मुंबई से आई 1300 किलो वजनी विशाल प्रतिमा, स्वर्ण आभूषणों से होगा बप्पा का श्रृंगार; पुनेरी ढोल और आतिशबाजी के साथ होगा भव्य स्वागत उदयपुर। गणेशोत्सव के अवसर पर उदयपुर में मन्नत वाले राजा की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। मुंबई से विशेष रूप से तैयार होकर आई विशाल प्रतिमा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। इस बार मन्नत वाले राजा ब्रह्मा, विष्णु और महेश के त्रिदेव स्वरूप में छह भुजाओं…
Read More
ध्यानोदय तीर्थ बलीचा में 11 दिवसीय पर्वराज पर्यूषण महापर्व की तैयारियां शुरू

ध्यानोदय तीर्थ बलीचा में 11 दिवसीय पर्वराज पर्यूषण महापर्व की तैयारियां शुरू

पंचामृत महाभिषेक, दशलक्षण आराधना और भव्य भक्ति संध्या से सजेगा महापर्व गुरु मां 105 सुप्रकाश मति माताजी ने किया आमंत्रण पत्रिका का विमोचन उदयपुर। ध्यानोदय तीर्थ क्षेत्र श्री सुप्रकाश मति ध्यान केन्द्र, बलीचा में पर्वराज पर्यूषण महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युग साधिका गणिनी प्रमुख 105 श्री ज्ञानमति माताजी, अयोध्या एवं तीर्थ शिरोमणि गुरु मां 105 गणिनी आर्यिका श्री सुप्रकाश मति माताजी के मंगल निर्देशानुसार इस वर्ष 11 दिवसीय दशलक्षण महापर्व का आयोजन 15 से 25 सितंबर तक भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ होगा। रविवार को विशेष अभिषेक के अवसर पर गुरु मां ने मेघानी नगर, अहमदाबाद से…
Read More
एनएबीएच प्रमाणन के साथ सरल ब्लड बैंक ने रचा इतिहास

एनएबीएच प्रमाणन के साथ सरल ब्लड बैंक ने रचा इतिहास

संभाग का पहला और राजस्थान का दूसरा एनएबीएच प्रमाणित ब्लड सेंटर बना सरल ब्लड बैंक रक्त की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से कभी समझौता नहींःसीए (डॉ.) श्याम सिंघवी उदयपुर। श्रीमती सरला सिंघवी चेरिटेबल सोसायटी के तहत संचालित सरल ब्लड बैंक ने रक्त सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 19 वर्षों से अनवरत रक्त उपलब्ध करानंे की सेवा में जुटे सरल ब्लड बैंक को एनएबीएच प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही यह संभाग का पहला और राजस्थान का दूसरा एनएबीएच प्रमाणित ब्लड सेंटर बन गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक परिसर…
Read More
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव: 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव: 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव-2026 की प्रक्रिया के तहत कुल 3264,980 सदस्यों ने सदस्यता के लिए आवेदन किया था। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से 1384739 आवेदन विभिन्न कमियों के चलते अस्वीकृत कर दिए गए हैं, जबकि 1366458 आवेदनों को स्वीकार किया गया है। वहीं, दस्तावेजों में खामियों के चलते 513783 आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं। राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव-2026 के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त इलेक्शन कमिश्नर सज्जाद तारिक ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू हुई…
Read More
error: Content is protected !!