पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया का 14,15 को होगा दो दिवसीय उदयपुर  प्रवास

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 12 सितंबर.  चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया का 14 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास हेतु अपने गृह नगर पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत एवं प्रशासन द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महामहिम श्री कटारिया 14 सितंबर को दिल्ली मे प्रातः 8:55 पर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे एवं 10:45 पर उदयपुर प्रस्थान कर 11:55 पर महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा तत्पश्चात वह अपने निवास स्थान पहुंच विश्राम करेंगे उसी दिन शाम 7:30 बजे सेक्टर 4 चौराहा स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ततपश्चात् रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे।
15 सितंबर को श्री कटारिया का संपूर्ण कार्यक्रम आरक्षित रहेगा एवं रात्रि विश्राम उदयपुर में कर 16 सितंबर प्रातः 9:30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली हेतु प्रस्थान कर जाएंगे एवं वहां पर केंद्रीय मंत्रियों से भेंटकर रात्रि विश्राम कपूरथला हाउस में करेंगे प्रात:चंडीगढ़ हेतु प्रस्थान कर जाएंगे…

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!