राजसमंद में होगा लोकमंथन यात्रा का भव्य स्वागत
लोक संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक चेतना के संगम के रूप में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम ‘हम भारत के लोग’ विषय पर संगोष्ठी होगी प्रमुख आकर्षण राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक परंपराओं, लोक कलाओं और सामाजिक चेतना को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही लोकमंथन यात्रा के तीसरे चरण के अंतर्गत शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को राजसमंद जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकमंथन यात्रा के राजसमंद जिले में आगमन पर ग्रामीण अंचल से लेकर जिला मुख्यालय तक विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा मेवाड़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप…
