जन्म दिवस सत्र का दूसरा रक्त दान शिविर तुला में सम्पन्न
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ बड़गांव के “उदय ओपन रोवर क्रू, भुवाणा एवं व्यापार मण्डल तुला द्वारा रोवर लीडर एवं राष्ट्रपति स्काउट सुरेश कुमार प्रजापत के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर दूसरा रक्तदान शिविर बालाजी धाम परिसर तुला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मदिवस को सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पित करते हुए आयोजित इस शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर प्रभारी कुंदन प्रजापत ने बताया कि शिविर का शुभारंभ में राकेश जी टाक ,सुरेश कुमार प्रजापत व डाल चन्द्र जी सुथार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर…
