सुरेशकुमार सेठ अध्यक्ष, सुनील कुमार सेठ मंत्री, ललितकुमार सेठ उपाध्यक्ष एवं सुरेशकुमार सेठ कोषाध्यक्ष निर्वाचित
उदयपुर। श्री श्रीमाल सेठ अचलगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ, मोती चौहटा, उदयपुर एवं श्री ऋषभाननं स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, उदयपुर के चुनाव 23 अगस्त 2026 को सम्पन्न हुए। चुनाव के बाद रविवार, 30 अगस्त को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री कुलदीप जी नाहर, कमल प्रकाश बाबेल सहित समाज के वरिष्ठजन, अतिथिगण एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज एवं मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।
चुनाव में सुरेशकुमार पिता मोहनलाल जी सेठ को अध्यक्ष, ललितकुमार पिता बंशीलाल जी सेठ को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार पिता सुंदरलाल जी सेठ को मंत्री, सुरेशकुमार पिता कन्हैयालाल जी सेठ को कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार पिता सुंदरलाल जी सेठ को सहमंत्री, भेरूलाल जी पिता मन्नालाल जी सेठ को संगठन मंत्री तथा लोकेश कुमार पिता शंकरलाल जी सेठ को मंदिर व्यवस्थापक चुना गया।
वहीं सदस्य के रूप में नरेश कुमार पिता देवीलाल जी सेठ, राकेश जी बसंती लाल जी, सुरेशकुमार पिता बापूलाल जी सेठ एवं उत्तम कुमार पिता अंबालाल जी सेठ निर्वाचित हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज की एकता, संगठन एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से श्रीसंघ एवं मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
