राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ बड़गांव के “उदय ओपन रोवर क्रू, भुवाणा एवं व्यापार मण्डल तुला द्वारा रोवर लीडर एवं राष्ट्रपति स्काउट सुरेश कुमार प्रजापत के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर दूसरा रक्तदान शिविर बालाजी धाम परिसर तुला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मदिवस को सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पित करते हुए आयोजित इस शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर प्रभारी कुंदन प्रजापत ने बताया कि शिविर का शुभारंभ में राकेश जी टाक ,सुरेश कुमार प्रजापत व डाल चन्द्र जी सुथार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भोपाल सिंह जी मोजावत, विशिष्ट अतिथि श्री हिम्मत सिंह जी ,श्री हरीश जी सुथार रोशन जी प्रजापत अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को उपरना पहनाकर प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
शिविर को सफल बनाने में व्यापार मण्डल तुला व समस्त ग्राम वासी तुला एवं स्काउट-गाइड के सदस्यों के साथ ही सुरेश चन्द्र जी कोठारी का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर के मुख्य कार्य करता के रूप यशवन सिंह ,सागर सिंह ,कालू सिंह ,मनीष कुमार,दिनेश प्रजापत,जग मॉल कुम्हार ,भूर सिंह जी,सुरेश सिंह,
पवन, नारायण सिंह,शंभू सुथार,शंकर रेबारी सहित गांव में प्रथम बार तीन महिला राधा जी परमार,शांता परमार,मोहनी बाई ने रक्त दान कर गांव के लिये प्रेरक बनी अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाराणा भी पाल ब्लड बैंक एवं सरल ब्लड बैंक की टीमों द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह संदेश दिया कि जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा करने का भी माध्यम बन सकता है।
52 यूनिट रक्तदान के साथ यह आयोजन मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल बना
