डॉ. अरविंद अग्रवाल को जीआईबीएफ में मिली अहम जिम्मेदारी, बने एसोसिएट डायरेक्टर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

व्यापार, निवेश और कॉरपोरेट नेटवर्किंग को बढ़ावा देने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
उदयपुर। ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (ळप्ठथ्) ने डॉ. अरविंद अग्रवाल को एसोसिएट डायरेक्टर नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी अपॉइनमेन्ट एण्ड लीडरशीप एसोसिएशन अग्रीमेन्ट के अनुसार उनका कार्यकाल 21 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2027 तक रहेगा।
एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में डॉ. अग्रवाल संगठन के सदस्यता विस्तार और व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत करने के साथ बिजनेस एवं कॉरपोरेट परिचय, कार्यक्रमों तथा डेलीगेशन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे रणनीतिक साझेदारी और प्रायोजन के नए अवसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य करेंगे।
डॉ. अग्रवाल बी टू बी गतिविधियों, व्यापार एवं निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ उद्यमियों, डैडम्े, कॉरपोरेट्स और विभिन्न संस्थानों के बीच बेहतर व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने पर विशेष रूप से काम करेंगे।
ळप्ठथ् अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक नेटवर्किंग, निवेश और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने वाला प्रमुख बिजनेस चैंबर है। डॉ. अग्रवाल की नियुक्ति से संगठन की व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!