नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 80 वार्डों से प्रत्याशियों की सूची

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच आखिर कांग्रेस पार्टी ने शहर के 80 वार्डों से अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करते हुए सभी अटकलों को विराम दे दिया जबकि भाजपा देर शाम तक सूची जारी नहीं कर सकी। कांग्रेस ने टिकट देने में युवाओं को मौका दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव हरीश चौधरी द्वारा रविवार को दोपहर में जारी की गई अधिकृत प्रत्याशियों की सूची में वार्ड एक से संजय शर्मा, दो से हर्षवर्धन केलावत, 3 से अरुण टांक, 4 से स्नेहलता टांक, 5 से रवि सुखवाल, 6 से अजीत चौधरी, 7 से शंकर चंदेल, 8 से रुखसार खान, 9 से हर्ष पंवार, 10 से राजेंद्र शर्मा, 11 से धर्मेश प्रजापत, 12 से यशवंत जोशी, 13 से उषा गमेती, 14 से सिद्धार्थ सोनी, 15 से प्रतीक नागर, 16 से राममूर्ति धाभाई, 17 से कांग्रेश शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड की पत्नी डॉ पूनम कुंवर राठौड, 18 से मिथलेश वैष्णव, 19 से राघव चपलोत, 20 से साजिद खान, 21 से राहुल माली, 22 से हिदायत तुल्ला, 23 से चेतन लौहार, 24 से सुंदरलाल वसीटा, 25 से नेहा कुमावत, 26 से राजेश खत्री, 27 से रितू मेहता, 28 से महिमा चुग, 29 से नीना अगवाल, 30 से कृष्णा सालवी, 31 से हीना कौसर बानों, 32 से लोकेश मेघवाल, 33 से दीपक जैन, 34 से सीमा आचार्य, 35 से शालिनी पारासर, 36 से अनु मेघवाल, 37 से लक्ष्मी नारायण मेघवाल, 38 से मीना बानो, 39 से अनिल जोशी, 40 से दीपिका भोजक, 41 से मेघराज गमेती, 42 से डॉ खुशी गमेती, 43 से राजकुमार गमेती, 44 से दिनेश चंद्र चौबीसा, 45 से पंकज सुखवाल, 46 से कुलदीप माली, 47 से शांता देवी, 48 से नानालाल सुथार, 49 से श्याम सुंदर गुर्जर, 50 से युवराज सिंह झाला, 51 से गजेंद्रसिंह शेखावत, 52 से वनीता चोरडिया, 53 से मनोज भारदिया, 54 से अमित श्रीवास्तव, 55 से आशा सैनी, 56 से प्रियंका गर्ग, 57 से प्रेमदेवी गुर्जर, 58 से मीना डांगी, 59 से विनीया सालवी, 60 से प्रेमलता पालीवाल, 61 से सीमा डांगी, 62 से सविता गमेती, 63 से ईश्वर सिंह, 65 से किशन भील, 66 सत्येंद्र चौधरी, 67 से मैना सालवी, 68 से शैफाली साहू, 69 से किरण पालीवाल, 70 से शिप्रा उपाध्याय, 71 से रामचंद्र टेलर, 72 से देवीलाल चौधरी, 73 से डॉ हितांशी शर्मा, 74 से मीठालाल डांगी, 75 से तुलसीराम लोहार, 76 से इंदिरा डांगी, 77 से भीम शंकर भील, 78 से रमेश डांगी, 79 से बाबूलाल गमेती और वार्ड 80 से योगेश पुष्करणा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार देर शाम तक अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई। इसके चलते दावेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहमागमी मची रही।
000000000

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!