उदयपुर। /भादसोड़ा चित्तौड़। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से संस्कृतभारती, उदयपुर की ओर से भादसोड़ा, चित्तौड़गढ़ स्थित पटेल की ढाणी में एक सीएनजी पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान व माननीय सांसद चित्तौड़गढ़ श्रीयुत सी. पी. जोशी का अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा संसद में लगातार तीन बार संस्कृत में शपथ ग्रहण कर देववाणी संस्कृत के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने के लिए श्री जोशी के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट की गई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अनुराग राष्ट्र की गौरवशाली ज्ञान-परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्कृत केवल प्राचीन भाषा ही नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध बौद्धिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत की सशक्त संवाहक भी है।
संस्कृतभारती द्वारा संस्कृत को जनभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने, सामान्य जन में संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार के अभिनन्दन कार्यक्रम संस्कृत के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और भाषा-संस्कृति के संरक्षण के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में संस्कृतभारती के प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. यज्ञ आमेटा, महानगर मंत्री श्री नरेंद्र शर्मा, विस्तारक श्री गौरव साहू एवं महानगर शिक्षण प्रमुख श्री श्रीयांश कंसारा ,मंगल कुमार जैन ,दुष्यंत नागदा ,सत्यप्रिय, डॉ कुलदीप जोशी, डॉ रेनू पालीवाल, डॉ दुर्गा कुमावत, चैन शंकर दशोरा आदि उपस्थित रहे।
