बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट में बिजनेस एक्सपैंशन और नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर हुआ मंथन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

करधर इलेक्ट्रिकल्स में मेंबर्स ने समझे बिजनेस ऑपरेशंस, नेटवर्किंग और आपसी कोलैबोरेशन से ग्रोथ के नए रास्ते

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण चैप्टर की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को मीरा नगर, 100 फीट रोड, उदयपुर स्थित करधर इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। यह विजिट बीसीआई निर्माण के मेंबर एवं होस्ट कमलेश कोठारी के कार्यस्थल पर आयोजित हुई। इस दौरान मेंबर्स ने बिजनेस ऑपरेशंस को करीब से समझा और बिजनेस एक्सपैंशन, नेटवर्किंग तथा नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की नेटवर्किंग गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस को समझने, अपने अनुभव साझा करने और आपसी सहयोग से ग्रोथ के नए अवसर तलाशने का मंच प्रदान करना है। ऐसे आयोजन मेंबर्स के बीच विश्वास मजबूत करने के साथ बिजनेस रेफरल्स और नई पार्टनरशिप की संभावनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।

बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट एवं आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से मेंबर्स को अलग-अलग बिजनेस की कार्यप्रणाली और उनकी विशेषताओं को समझने का अवसर मिलता है। इससे न केवल बिजनेस नॉलेज बढ़ती है, बल्कि आपसी कोलैबोरेशन और प्रोफेशनल रिलेशनशिप भी मजबूत होते हैं।

बीसीआई निर्माण के मेंबर एवं होस्ट कमलेश कोठारी ने बताया कि करधर इलेक्ट्रिकल्स में लाइटिंग, वायर एवं केबल, स्विचेज, इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन, पाइप्स और फैंस सहित इलेक्ट्रिकल्स प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहाँ आर्किटेक्चरल, कमर्शियल और स्मार्ट ऐप या रिमोट से कंट्रोल होने वाली लाइटिंग के विकल्प मौजूद हैं। लाइटिंग सेगमेंट में लिटोमैटिक, फुमागल्ली, फ्लुआ और फैंटम लाइट्स जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वायर एवं केबल सेगमेंट में आरआर काबेल और फायरएक्स, जबकि स्विचेज एवं इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन सेगमेंट में स्कावा, लिशा, लियोन, अलेमैक, नोरिसिस, हेगर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और लेग्रैंड के एमसीबी उपलब्ध हैं। इसके अलावा एस्ट्रल पाइप्स तथा ओरिएंट और विंडमिल के फैंस भी यहाँ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के विकल्प उपलब्ध कराना कार्दहार इलेक्ट्रिकल्स का प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा, निर्मल हरपावत, कमलेश कोठारी, दिनेश कोठारी, वेद प्रकाश, अशोक ओझा, अनिल वैष्णव, दिनेश जैन, सिद्धार्थ जैन, सक्षम कच्छावा, प्रशांत शर्मा, ताहिर रज़ा, संजय गुप्ता, अशोक जैन, डॉ. रीना राठौड़, प्रकाश सिंह, महेश गुप्ता सहित अन्य मेंबर्स उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!