उदयपुर महिला टीम चौमू में महिला पतंजलि योग समिति का प्रांतीय महिला महासम्मेलन में भाग लेकर लौटी
उदयपुर, 22 सितंबर 2026। महिला पतंजलि योग समिति का प्रांतीय महिला महासम्मेलन रविवार को राजविलास गार्डन, चौमू में आयोजित किया गया। सम्मेलन हरिद्वार से पधारीं महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया दीदी के सान्निध्य तथा राज्य प्रभारी डॉ. सरिता गुर्जर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर से महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती तारा दीदी, जिला प्रभारी श्रीमती मंजुला शर्मा, महामंत्री श्रीमती पुष्पा लोढ़ा, संगठन मंत्री श्रीमती मीना शर्मा, तहसील प्रभारी रानी दीदी, डिम्पल जी, ग्रामीण जिला प्रभारी श्री नेत्रपाल सिंह तथा गौतम जी सहित राजस्थान के 35 जिलों से लगभग…
