स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर 4 अक्टूबर को सजेगा उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव
समय पर जांच और रोकथाम से गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने पर रहेगा जोर उदयपुर, 22 सितंबर। ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल की ओर से 4 अक्टूबर को अशेाका ग्रीन्स में उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव-सीजन 2 आयोजित होगा। जिसमें पारस हेल्थ हॉस्पीटल के सहयोग से हॉस्पीटल के करीब 50 वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में करीब 1500 लोगों की स्वास्थ्य की निःशुल्क जाचें एवं उन्हें उचित चिकितसकीय परामर्श दिया जायेगा। ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल के संस्थापक हिम्मतसिंह ने बताया कि इस फेस्टिवल में पारस हेल्थ हॉस्पीटल के अलावा बीसीआई, केयर हेल्थ इंश्योरेंस स्टर्लिंग होटल का सहयोग रहेगा। हिम्मतसिंह ने…
