शुूभ मुहूर्त में पारस सिंघवी ने संभाला महापौर का पदभार
नवनिर्वाचित पार्षदों ने निकाली विशाल आभार रैली, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत आभार रैली में गूंजा विकास का संकल्प, उदयपुर की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का दिलाया भरोसा उदयपुर, 23 सितम्बर। नगर निगम में भाजपा के सातवीं बार बोर्ड बनने के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों ने शहर में विशाल आभार रैली निकालकर उदयपुर की जनता का आभार जताया। टाउन हॉल से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित शहरवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षदों और भाजपा…
