शुूभ मुहूर्त में पारस सिंघवी ने संभाला महापौर का पदभार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नवनिर्वाचित पार्षदों ने निकाली विशाल आभार रैली, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
आभार रैली में गूंजा विकास का संकल्प, उदयपुर की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का दिलाया भरोसा
उदयपुर, 23 सितम्बर। नगर निगम में भाजपा के सातवीं बार बोर्ड बनने के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों ने शहर में विशाल आभार रैली निकालकर उदयपुर की जनता का आभार जताया। टाउन हॉल से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित शहरवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों का माला, उपरणा पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


भाजपा महामंत्री देवीलाल सालवी ने बताया कि सभी विजयी पार्षद अपने-अपने वार्डों से कार्यकर्ताओं के साथ वाहनों में सवार होकर टाउन हॉल पहुंचे। यहां से आमजन द्वारा दिए गए जनसमर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रैली रवाना हुई। रैली में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी की।
रैली के सबसे आगे खुले वाहन में महापौर पारस सिंघवी, उपमहापौर दिनेश भट्ट, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, विधायक ताराचंद जैन, पूर्व महापौर रविन्द्र श्रीमाली, युधिष्ठिर कुमावत, पार्षद विजय आहुजा, चुनाव प्रभारी रजनी डांगी, जिला सहप्रभारी महेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आमजन का अभिवादन करते हुए चल रहे थे।

शुभ मुहूर्त में पारस सिंघवी ने  संभाला महापौर का पदभार
नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने शुभ मुहूर्त में नवनिर्वाचित पार्षद, आमजन एवं परिवारजन की मौजूदगी में अपने पद का कार्यभार संभाला। पंडित मदन आमेटा एवं सगजी बावजी के पुजारी प्रकाष दषोरा ने विधि विधान से पूजा  अर्चना कर सिंघवी को महापौर की सीट पर बिठाया। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने सिंघवी का बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेष भटट्, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, राजसमंद सांसद दिप्ती माहेष्वरी, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, प्रमोद सामर, नवी मुम्बई के सांसद डॉ. संजीव नायक, मनोज कोटक, जिला सहप्रभारी महेश शर्मा  महामंत्री देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा, रवि नाहर,  पूर्व महापौर जीएस टांक, रजनी डांगी, युधिष्ठिर कुमावत, चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेष द्विवेदी, मांगीलाल जोषी,  पूर्व पार्षद नाना लाल वया,  संजय भण्डारी, तुषार मेहता सहित नवनिर्वाचित पार्षद , पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उदयपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने का लिया संकल्प – पारस सिंघवी
महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि उदयपुर की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का नया बोर्ड उदयपुर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा। शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना, स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाना, सड़कों एवं नालियों की स्थिति में सुधार, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सिंघवी ने कहा कि उदयपुर देश-दुनिया के प्रमुख पर्यटन शहरों में अपनी पहचान रखता है। ऐसे में शहर के पर्यटन स्वरूप को बनाए रखते हुए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। झीलों की स्वच्छता एवं संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने, सार्वजनिक स्थलों के विकास और शहर को पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। वार्ड स्तर पर पार्षदों और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि शहर के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकता के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सूरजपोल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन
मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि रैली के सूरजपोल पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से शहर में सातवीं बार भाजपा का बोर्ड बना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि आभार रैली टाउन हॉल से रवाना होकर सूरजपोल, झीनीरेत, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चौहट्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट और बापूबाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंची। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से विजयी पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया तथा पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।

उपमहापौर दिनेश भटट् गुरूवार को संभालेंगे अपना पदभार:-
राज्यसभा संासद डॉ. सतीष पुनिया रहेंगे मौजुद
संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भटट् अभिजीत मुहूर्त में गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सतीष पुनिया उपस्थित रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!