यज्ञ बंधु की स्वर्णिम हैट्रिक! तीनों फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में गोल्ड, लगातार दूसरी बार चैंपियन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजसमंद, 24 सितंबर। 70वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) में राजसमंद के होनहार तैराक यज्ञ बंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की।
20 से 23 सितंबर तक मेवाड़ क्लब के तरणताल पर आयोजित प्रतियोगिता में यज्ञ बंधु ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों में स्वर्ण पदक हासिल किए।
इस उपलब्धि के साथ यज्ञ का चयन राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भीलवाड़ा में आयोजित होगी, जहां यज्ञ बंधु राजसमंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लगातार दूसरी बार व्यक्तिगत चैंपियन बनने पर विद्यालय परिवार, कोच भावेश और परिजनों में खुशी का माहौल है। यज्ञ की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और तैराकी के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यज्ञ से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!