पूर्व राजमाता के निधन पर बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
प्रार्थना सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि उदयपुर। मेवाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता एवं श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताश्री के निधन पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर आयोजित प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी के नेतृत्व में सदस्यों ने श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं उनके परिवार से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में…
