नोटिस के बाद भी सुरक्षा उपकरण नहीं लगाने पर मेवाड़ बैंक्वेट व बालाजी कोचिंग संस्थान सीज
उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले मेवाड़ बैंक्वेट एवं बालाजी कोचिंग संस्थान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई गई। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी द्वारा पूर्व में इन दोनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अग्नि…
