दशलक्षण महापर्व में हुई आत्मशुद्धि और धर्म आराधना, भक्ति एवं त्याग की बही गंगा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें


– सेक्टर-8 शांतिनाथ जिनालय में विधान, प्रवचन, प्रतिक्रमण और धार्मिक आयोजन

उदयपुर, 26 सितम्बर। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, सेक्टर-8 के अंतर्गत श्री 1008 दिगंबर जैन शांतिनाथ जिनालय में दशलक्षण महापर्व भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर अध्यक्ष अशोक भावोत ने बताया कि जैन धर्म के वरिष्ठ विद्वान पंडित हेमंत कुमार शास्त्री एवं श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर) से आए विद्वान पं. पारस शास्त्री के निर्देशन में कर्म निर्जरा एवं आत्मशुद्धि के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए।
श्रावक श्रेष्ठी नेमी कंठालिया ने बताया कि महापर्व के दौरान प्रतिदिन प्रात:काल भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं संगीतमय पूजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मनीष आवोत एवं चिराग कोजावत ने बताया कि श्रद्धालुओं ने दशलक्षण महामंडल विधान, शांतिनाथ विधान, पंचमेरू विधान एवं मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
मध्याह्न में संभव कंठालिया एवं रानू कंठालिया के संयोजकत्व में तत्त्वार्थ सूत्र का अध्ययन एवं वाचन हुआ। वहीं सायंकालीन सत्र में आलोचना पाठ, संगीतमय आरती एवं दशधर्मों पर सारगर्भित प्रवचन आयोजित किए गए। मंदिर मंत्री सुरेश वजुआवत ने बताया कि महापर्व के माध्यम से श्रद्धालुओं को भौतिकता से आध्यात्मिकता की ओर बढऩे का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विधान के पुण्यार्जक नेमी, दिलीप, संभव एवं रविन्द्र कंठालिया परिवार तथा अशोक, रक्षित, हितेश एवं कल्पेश भावोत परिवार रहे। इस मंगल अवसर पर मुख्य वेदी पर पंचमेरु भी स्थापित किए गए। पंचमेरु स्थापना का सौभाग्य वरिष्ठ श्राविका हुलासबाई भावोत परिवार, नेमी-ममता एवं रविन्द्र-कुसुमलता कंठालिया परिवार, हितेश-आशा भावोत परिवार तथा अंकित-सिद्धि शाह परिवार ने प्राप्त किया। उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दिवस के अवसर पर सामूहिक भव्य प्रतिक्रमण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आत्मावलोकन करते हुए परस्पर क्षमा मांगी और जाने-अनजाने में हुए पापों के लिए प्रायश्चित किया। कार्यक्रम में विशाल ठाकुरडिया, विकास मुसलिया एवं दिलीप कंठालिया का विशेष सहयोग रहा।
नवयुवक मंडल ने भी आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता की। यश जैन, चिराग कोजावत, रविन्द्र कंठालिया, संभव कंठालिया, शैलेष भूता, कल्पेश भावोत, रक्षित भावोत, रूचित शाह एवं विनय भावोत सहित युवाओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। महिला मंडल की सदस्यों ने भक्ति नृत्य सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!