शहीद भगत सिंह की याद में जी6 फार्मेसी पर रक्तदान शिविर आज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– 27 सितंबर को सुबह 8.30 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन, छह वर्षों से लगातार हो रहा शिविर
उदयपुर, 26 सितंबर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जी6 फार्मेसी एवं रक्तदाता युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार, 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। शिविर में युवाओं के साथ युवतियां भी बढ़-चढक़र भाग लेकर रक्तदान करेंगी।
जी6 फार्मेसी के कपिल शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन लगातार छह वर्षों से किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में युवा एवं आमजन इसमें भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करते हैं। उन्होंने शहरवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक अनूप औदिच्य ने बताया कि रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जी6 फार्मेसी, हिरण मगरी सेक्टर-6, सैटेलाइट हॉस्पिटल रोड, जेबी हॉस्पिटल के सामने आयोजित होगा।
रक्तदाता युवा वाहिनी की ओर से आमजन से अपील की गई कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं और रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की मदद में सहभागी बनें। आयोजकों ने युवाओं एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!