कुमुदिनी भरावा को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 26 सितम्बर।  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की शोधार्थी कुमुदिनी भरावा को डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि ‘भारतीय समकालीन कला परिदृश्य में कला आयोजनों की सामाजिक प्रासंगिकता; एक समीक्षात्मक अध्ययन’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर प्रदान की गई।
कुमुदिनी भरावा ने अपना शोध कार्य प्रोफेसर हेमंत द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया। शोध के अंतर्गत उन्होंने भारतीय कला परिवेश में आयोजित होने वाले विभिन्न कला आयोजनों तथा कलाकारों और आमजन पर इन आयोजनों की प्रभाविता का समीक्षात्मक अध्ययन किया।
कुमुदिनी भरावा स्वयं भी राज्य स्तर पर पुरस्कृत कलाकार हैं तथा निरंतर विभिन्न कला आयोजनों में भागीदारी कर रही हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!