Blog

डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहाकृसिर्फ सफलता नहीं, जीवन की सार्थकता भी जरूरी

डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहाकृसिर्फ सफलता नहीं, जीवन की सार्थकता भी जरूरी

देवेंद्रधाम, 4 अक्टूबर। महावीर समवशरण में आयोजित दैनिक प्रवचनमाला में धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि भारत की पहचान सदैव धर्म, सत्य, अहिंसा, क्षमा और करुणा से रही है। राम, कृष्ण, महावीर, नानक, बुद्ध और गांधी जैसे महापुरुषों ने मानवता को सत्य के मार्ग पर चलने तथा जीवमात्र की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में केवल सफलता हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने जीवन को सार्थक बनाने का भी प्रयास करना चाहिए। भोजन करते समय यह विचार करना चाहिए कि कहीं कोई भूखा तो नहीं रह गया।…
Read More
‘उड़ान’ ने भरी नई ऊर्जा, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखा स्वस्थ और सार्थक जीवन का मंत्र

‘उड़ान’ ने भरी नई ऊर्जा, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखा स्वस्थ और सार्थक जीवन का मंत्र

तीन दिवसीय वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट का भव्य समापन, श्रीनाथजी के दर्शन के साथ भावपूर्ण हुआ समापन उदयपुर। वाइब्रेंट फिजियोथैरेपी फिटनेस एंड डाइट क्लिनिक, उदयपुर की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. विनिता बघेला के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट-2026 का ट्रूली बाय शक्ति विलास, उदयपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। ‘उड़ानकृहम मिलकर फिर से एक उड़ान भरेंगे’ विषय पर आयोजित इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन दिनों तक चले रिट्रीट में प्रतिभागियों ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को…
Read More
राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

पिकलबॉल के राष्ट्रीय मंच पर उदयपुर का जलवा, तीन कांस्य पदकों से बढ़ाया राजस्थान का मान उदयपुर। कोच्चि, केरल में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप-2026 में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीतकर शहर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स बॉक्स, उदयपुर के खिलाड़ियों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। 60 वर्ष से अधिक महिला एकल वर्ग में बिंदु बांठिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 60 वर्ष से अधिक पुरुष एकल वर्ग में शरत कटारिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 60 वर्ष से…
Read More
सेक्टर 14 को मिलेगी बड़ी चिकित्सा सुविधा? सेटेलाइट अस्पताल के लिए क्षेत्रवासियों ने उठाई बुलंद आवाज

सेक्टर 14 को मिलेगी बड़ी चिकित्सा सुविधा? सेटेलाइट अस्पताल के लिए क्षेत्रवासियों ने उठाई बुलंद आवाज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत करने की मांग, जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे प्रस्ताव उदयपुर। सेक्टर 14 के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सेटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर क्षेत्रवासियों एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक महावीर भवन में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की बढ़ती आबादी और चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए सेटेलाइट अस्पताल की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सेटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत कराने के लिए एक विशेष समिति गठित कर राज्य…
Read More
राजस्थानी रंगों से सजा ‘रूपांगण’, देश-विदेश के युवाओं ने महसूस की राजस्थान की जीवंत संस्कृति

राजस्थानी रंगों से सजा ‘रूपांगण’, देश-विदेश के युवाओं ने महसूस की राजस्थान की जीवंत संस्कृति

ऐश्वर्या कॉलेज में रॉयल राजस्थान रोटरैक्ट युवा नेतृत्व पुरस्कार 2026 के तहत सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में रॉयल राजस्थान रोटरैक्ट युवा नेतृत्व पुरस्कार 2026 के अंतर्गत ‘रूपांगण’ सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपरा, कला और राजसी विरासत से सजी इस शाम में देश-विदेश से आए युवाओं ने राजस्थान की संस्कृति को करीब से महसूस किया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या कॉलेज की ओर से रोटरैक्ट जिला 3141 मुंबई-महाराष्ट्र एवं रोटरैक्ट जिला 3056 राजस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुंबई और उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों से करीब 160 रोटरैक्टर्स ने भाग लिया।…
Read More
दो डोम में हो रहा बीटूबी का मजबूत गठजोड़, तीसरे डोम में खरीदारी का जोर

दो डोम में हो रहा बीटूबी का मजबूत गठजोड़, तीसरे डोम में खरीदारी का जोर

—स्वदेशी एक्सपो में रविवारीय अवकाश पर उमड़ी भीड़ —सोमवार को होगा समापन, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा होंगे मुख्य अतिथि उदयपुर, 4 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत', 'वोकल फॉर लोकल' और 'मेक इन इंडिया' के विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 'सांसद स्वदेशी इंडस्ट्रियल एक्सपो — 2026' के तीसरे दिन रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अवकाश का दिन होने के कारण सुबह से ही शुरू हुई आगंतुकों की आवाजाही शाम ढलते-ढलते विशाल हुजूम में तब्दील हो गई। पूरे परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं…
Read More
48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान

48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान

जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को दिया संदेश उदयपुर। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की और से रविवार को 24 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 48 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया और आगे निरन्तर रक्तदान करने का संकल्प लिया। ग्रुप के संरक्षक जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया। ग्रुप के महामंत्री किशन प्रजापति ने बताया कि छोटा बेदला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ—साथ महिलाओं ने भी बढचढकर रक्तदान किया। एमबी हॉस्पिटल और लोकमित्र ब्लड बैंक की…
Read More
तपागच्छीय सम्मेलन उदयपुर: आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज बोले- ‘अपनी जड़ों से जुड़े रहें’

तपागच्छीय सम्मेलन उदयपुर: आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज बोले- ‘अपनी जड़ों से जुड़े रहें’

उदयपुर, 4 अक्टूबर। तपागच्छ की उद्गम स्थली उदयपुर के आयड़ जैन तीर्थ में रविवार को आयोजित विशाल तपागच्छीय सम्मेलन में मालव मार्तंड पूज्य आचार्य डॉ. मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज ने तपागच्छीय परंपरा, संगठन और अपनी मूल परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अनुयायी अलग-अलग पंथ, मत, गच्छ और समुदायों में विभाजित हैं, लेकिन सभी का सम्मान करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परंपरा और गच्छ से दृढ़ता से जुड़े रहना चाहिए। खंडन किसी का नहीं करना है, आलोचना और टीका-टिप्पणी से बचना है, लेकिन अपनी जड़ों और परंपरा को नहीं छोडऩा है। आचार्यश्री ने…
Read More
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मुस्कान क्लब ने किया भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मुस्कान क्लब ने किया भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

उदयपुर, ओरिएंटल पैलेस रिज़ॉर्ट के रिवाह हॉल में मुस्कान क्लब द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाते हुए आज एक विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. राजगोपाल राज, नितिन मौलिक, अकबर शाद उदयपुरी, पायल भटनागर, महेश कुमार एवं कविश टंडन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी द्वारा सभी आमंत्रित कवियों, विभिन्न वरिष्ठ नागरिक क्लबों से पधारे प्रतिनिधियों तथा मुस्कान क्लब के सदस्यों के स्वागत से हुआ। उन्होंने सभी कवियों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष के.के. त्रिपाठी…
Read More
स्वदेशी मेला 2026: एमपीयूएटी ने प्रदर्शित की नवीनतम कृषि प्रसंस्करण तकनीकें

स्वदेशी मेला 2026: एमपीयूएटी ने प्रदर्शित की नवीनतम कृषि प्रसंस्करण तकनीकें

उदयपुर, 04 अक्टूबर2026। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेल मैदान में 2 से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सांसद स्वदेशी मेला-2026’ में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के स्टॉल संख्या 202 पर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, मशरूम उत्पादन तथा फसल कटाई उपरांत तकनीकों का प्रदर्शन किसानों, युवाओं एवं आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एमपीयूएटी के कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाने एवं कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय…
Read More
error: Content is protected !!