48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को दिया संदेश
उदयपुर। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की और से रविवार को 24 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 48 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया और आगे निरन्तर रक्तदान करने का संकल्प लिया। ग्रुप के संरक्षक जादूगर राजतिलक ने 41 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया।
ग्रुप के महामंत्री किशन प्रजापति ने बताया कि छोटा बेदला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ—साथ महिलाओं ने भी बढचढकर रक्तदान किया। एमबी हॉस्पिटल और लोकमित्र ब्लड बैंक की टीमें रक्त कलेक्शन के लिए पहुंची। ग्रुप अध्यक्ष भगवान प्रजापत ने बताया कि प्रजापति सोशल ग्रुप की स्थापना 8 वर्षो पूर्व हुई थी और तब से निरन्तर रक्तदान शिविर आयोजित करने का सिलसिला जारी हैं।
ग्रुप के सदस्य ओम प्रकाश प्रजापत ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ। शिविर में प्रजापत समाज के साथ—साथ आसपास के अन्य समाज के युवाओं ने भाग लिया। शिविर को आयोजित करने में मुकेश प्रजापत, मांगीलाल प्रजापत, लोकेश प्रजापत सहित ग्रुप के अन्य सदस्यों की भूमिका रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!