राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पिकलबॉल के राष्ट्रीय मंच पर उदयपुर का जलवा, तीन कांस्य पदकों से बढ़ाया राजस्थान का मान
उदयपुर। कोच्चि, केरल में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप-2026 में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीतकर शहर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स बॉक्स, उदयपुर के खिलाड़ियों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
60 वर्ष से अधिक महिला एकल वर्ग में बिंदु बांठिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 60 वर्ष से अधिक पुरुष एकल वर्ग में शरत कटारिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 60 वर्ष से अधिक मिश्रित युगल वर्ग में शरत कटारिया और अलका कटारिया की जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर उदयपुर की पदक संख्या तीन कर दी।
प्रतियोगिता में महेंद्र मंडावत और अचल आंचल तलेसारा ने भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी नियमित रूप से स्पोर्ट्स बॉक्स, उदयपुर में पिकलबॉल का अभ्यास करते हैं।
खिलाड़ियों की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर स्पोर्ट्स बॉक्स की टीम ने खुशी जताते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उदयपुर के साथ-साथ राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!