उदयपुर: डबोक पुलिस और गीतांजलि कॉलेज की पहल, ‘जागृति’ अभियान में युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना डबोक: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में नशे की लत के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘जागृति’ के तहत आज एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रजत विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा व श्री चांदमल सिंगारिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मावली एवं श्री सूर्यभान सिंह थानाधिकारी, डबोक की मौजूदगी में यह कार्यक्रम डबोक स्थित गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ।

आरोग्य सेवा संस्थान के कलाकारों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में एक सुरक्षित और स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के बढ़ते चलन, मानसिक तनाव और इसके सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कॉलेज के युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 0294-2414600, 2414606 या जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा जारी विशेष हेल्पलाइन नंबर 8764527201 पर दें, ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!