यूडीए उदयपुर में सेवा सेतु अभियान का आगाज़, पहले दिन 110 प्रकरणों का निस्तारण
उदयपुर, 07 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी सेवा सेतु अभियान के तहत बुधवार को यूडीए कार्यालय परिसर में शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनकी विभिन्न समस्याओं और आवेदनों के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को यूडीए अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर नागरिकों से प्राप्त प्रकरणों की निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य आमजन को…
