Day: November 6, 2026

प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण और जल के सदुपयोग की दिशा में विधायक कोठारी की पहल

प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण और जल के सदुपयोग की दिशा में विधायक कोठारी की पहल

भीलवाड़ा 6 नवंबर। प्रधानमंत्री जल संरक्षण अभियान के तहत शहर की प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण, सफाई एवं जल के सदुपयोग को लेकर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में विधायक कोठारी ने कल श्याम विहार स्थित प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे सफाई कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक कोठारी ने संबंधित  को निर्देश दिए कि बावड़ी की सफाई एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पानी की समुचित जांच करवाई जाए। पानी के सभी निर्धारित मानकों पर खरा उतरने और पीने योग्य पाए जाने पर जलदाय विभाग के माध्यम से…
Read More
दीपावली पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर ‘लोकल फॉर वोकल’ को दें बढ़ावा : विधायक कोठारी

दीपावली पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर ‘लोकल फॉर वोकल’ को दें बढ़ावा : विधायक कोठारी

भीलवाड़ा 6 नवम्बर। दीपावली के पावन पर्व पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहरवासियों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है। विधायक कोठारी आज शाम दीपावली के अवसर पर स्थानीय बाजारों में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया । उन्होंने आमजन से अपील की कि इस दीपावली पर बाजारों में उपलब्ध स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं घरेलू उद्यमों द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीदने में…
Read More
पिम्स हॉस्पिटल एवं उदयपुर यातायात पुलिस की संयुक्त पहल: शहर में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ

पिम्स हॉस्पिटल एवं उदयपुर यातायात पुलिस की संयुक्त पहल: शहर में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ

उदयपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिम्स मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मीरा नगर, उदयपुर एवं उदयपुर यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में विशाल यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। महापौर पारस सिंघवी ने किया अभियान का उद्घाटन : कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय महापौर पारस सिंघवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता भी…
Read More
जैन आचार्य देवेन्द्र मुनि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे – चुन्नीलाल गरासिया

जैन आचार्य देवेन्द्र मुनि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे – चुन्नीलाल गरासिया

उदयपुर। देवेन्द्रधाम स्थित महावीर समवशरण में धनतेरस के दिन उदयपुर में जन्मे आचार्य देवेन्द्र मुनि की जयन्ती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभा स्थल पर तारक गुरु मुख्यालय व देवेन्द्रधाम परिवार द्वारा सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। नियमित प्रवचन माला में उत्तराध्ययन सूत्र स्वाध्याय पर विचार रखते हुए डॉ. राजेन्द्र मुनि ने भगवान महावीर की सत्य शिक्षा,अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांतवाद, जप-तप, शाकाहार और सेवा के गुणों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने गुरु देवेन्द्राचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उदयपुर के वरडिया परिवार में जन्मे बालक…
Read More
उदयपुर: धनतेरस पर ‘बीआरबी ज्वेल्स’ में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, 92.5% शुद्ध चांदी की बंपर बिक्री

उदयपुर: धनतेरस पर ‘बीआरबी ज्वेल्स’ में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, 92.5% शुद्ध चांदी की बंपर बिक्री

उदयपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर झीलों की नगरी में चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर हाल ही में उद्घाटित ‘बीआरबी ज्वेल्स’ के नए एक्सक्लूसिव शोरूम में धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में चांदी की खरीदारी करने पहुंचे शहरवासियों ने पूजा के बर्तनों, 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी के सिक्कों और आकर्षक आभूषणों की जमकर खरीदारी की। पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक डिजाइनों ने मोहा मन कंपनी के वरिष्ठ निदेशक अशोक बाहेती ने बताया कि धनतेरस के मद्देनजर ग्राहकों की सुविधा और पसंद…
Read More
MPUAT की छात्रा राजश्री सतपथी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

MPUAT की छात्रा राजश्री सतपथी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

उदयपुर, 05 नवम्बर 2026।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट राजश्री सतपथी ने गुजरात में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। गुजरात में 7 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस शिविर का आयोजन दो चरणों में अहमदाबाद एवं एकतानगर (केवड़िया) में किया गया। इसमें देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का प्रमुख आकर्षण 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह रहा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य…
Read More
अवैध मदिरा पर कार्रवाई – एक लाख लीटर से अधिक वाॅश नष्ट

अवैध मदिरा पर कार्रवाई – एक लाख लीटर से अधिक वाॅश नष्ट

विशेष निरोधात्मक अभियान उदयपुर, 6 नवम्बर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध देशी, विदेशी मदिरा की जब्ती सहित एक लाख 18 हजार 371 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 94 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। 94 गिरफ्तार - 590 अभियोग दर्ज प्रदेष में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक से 5 नवम्बर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 590 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेष में देशी…
Read More
धन्वन्तरी, लक्ष्मी जी व ग्रंथों की विधि विधान से की पूजा अर्चना

धन्वन्तरी, लक्ष्मी जी व ग्रंथों की विधि विधान से की पूजा अर्चना

सुख, समृद्धि, स्वास्थ धन की रक्षार्थ भगवान धन्वंतरि की करंे आराधना - कुलाधिपति बीएल गुर्जर उदयपुर  06 नवम्बर / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय  दीपोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को धनतेरस पर पंडित डॉ. कुल शेखर व्यास, विशाल शर्मा के सानिध्य में कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर , कुलपति प्रो. मंजु मांडोत  द्वारा  धन्वन्तरी,  लक्ष्मी जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश में अमन चेन, सुख शांति की कामना की। कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि धन्वंतरी की पूजन के साथ ही पांच दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया है। हमारे प्राचीन पौराणिक साहित्य में वर्णित है कि…
Read More
धन्वंतरि जयंती एवं धन्वंतरि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

धन्वंतरि जयंती एवं धन्वंतरि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय डांगियों का गुड़ा, उदयपुर में भगवान धन्वंतरि जी की जयंती के पावन अवसर पर धन्वंतरि महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी **डॉ. विष्णु बंशीवाल** ने भगवान धन्वंतरि जी के आयुर्वेद में महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं निरोगी काया के लिए आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा और स्वस्थ जीवन का आधार है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच केशु लाल जी डांगी,  मोतीलाल  लोहार,  गोवर्धन जी कुम्हार, समाजसेवी श्री जितेन्द्र जैन सहित नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रेमलता अहिर, रुचिका…
Read More
पिम्स हॉस्पिटल एवं उदयपुर यातायात पुलिस की संयुक्त पहल: शहर में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ

पिम्स हॉस्पिटल एवं उदयपुर यातायात पुलिस की संयुक्त पहल: शहर में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ

उदयपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिम्स मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मीरा नगर, उदयपुर एवं उदयपुर यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में विशाल यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। महापौर पारस सिंघवी ने किया अभियान का उद्घाटन : कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय महापौर पारस सिंघवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता भी अत्यंत…
Read More
error: Content is protected !!