-युवाओं को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान
राजसमंद, 7 नवम्बर। तम्बाकू मुक्त यूथ कैंपेन का जिला स्तर पर स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने पोस्टर विमोचन करके किया। इस अवसर पर पर डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ महेन्द्र सिंह खंगारोत, सहित राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अर्न्तगत हार्दीक जोषी, जमील अहमद गौरी़ उपस्थित थे।
सीएमएचओ ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के माध्यम से कॉलेज,स्कूल में युवाओं को तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा डिजिटल ऑनलाईन शपथ दिलवाई जायेगी।
अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रो , स्कूलों को तम्बाकू मुक्त परिसर के रूप विकसीत किये जाने तथा कोटपा एक्ट की पालना सुनिष्चत करने के लिये जागरूकता का प्रसार किया जायेगा। तम्बाकू विक्रेताओं को भी कोटपा एक्ट की पालना करने के लिये पाबंद किया जायेगा। अभियान आगामी 27 दिसम्बर तक संचालित होगा जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू पदार्थो की लत से बचने के लिये आवष्यक जागरूकता कार्यक्रमो का संचालन किया जायेगा।
राजसमंद मे तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ
