प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण और जल के सदुपयोग की दिशा में विधायक कोठारी की पहल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा 6 नवंबर। प्रधानमंत्री जल संरक्षण अभियान के तहत शहर की प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण, सफाई एवं जल के सदुपयोग को लेकर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में विधायक कोठारी ने कल श्याम विहार स्थित प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे सफाई कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक कोठारी ने संबंधित  को निर्देश दिए कि बावड़ी की सफाई एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पानी की समुचित जांच करवाई जाए। पानी के सभी निर्धारित मानकों पर खरा उतरने और पीने योग्य पाए जाने पर जलदाय विभाग के माध्यम से इसे क्षेत्रवासियों को वितरित करने की व्यवस्था की जाए, ताकि प्राचीन जल स्रोतों में उपलब्ध जल का जनहित में उपयोग हो सके।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शहर की सीताराम जी की बावड़ी एवं पेंच के बालाजी की बावड़ी की सफाई एवं आवश्यक जांच के बाद वहां के पानी को पेयजल योग्य बनाकर उपयोग में लिया जा चुका है। श्याम विहार की बावड़ी को भी इसी क्रम में विकसित कर क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक कोठारी ने कहा कि शहर की प्राचीन बावड़ियां हमारी ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ जल संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। इनके संरक्षण, स्वच्छता और जल के उचित उपयोग से जल संकट को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस दौरान विधायक कोठारी के साथ एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह, केदार जागेटिया, कमल कोठारी, पार्षद दिनेश सुथार, राघव आचार्य, भगत सेन आदि लोग उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!