सिस्टम पर व्यंग्य करता ‘जामुन का पेड़’
उदयपुर, 1 नवंबर। हंसी के बीच चुभता सच। उर्दू के प्रसिद्ध अफसाना निगार स्वर्गीय कृष्ण चन्दर की कालजयी कहानी ‘जामुन का पेड़’ पर आधारित नाटक रविवार को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में मंचित किया गया। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत रंग शिल्प नाट्य समिति जयपुर द्वारा ‘जामुन का पेड़’ नाटक का मंचन रविवार को शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार…
