उदयपुर, 7 नवम्बर। धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मनोकामना को लेकर धूमधाम से पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरू जी की महाआरती की गई। आरती के दौरान भक्तजन झूम उठे।
अशोक नगर स्थित श्री नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के रूप रजत भवन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के संस्थापक एवं ज्योतिषाचार्य कान्तिलाल जैन के सानिध्य में संगीतमय पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरू जी की महाआरती हुई। इस दौरान सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने महाआरती का आनंद उठाया। इस महाआरती में पंजाब, चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, महापौर पारस सिंघवी, पार्षद प्रमोद सामर, नीतिन गोधा, आकाश वागरेचा, विजय आहूजा, मूूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र हिरण, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष कुलदीप नाहर, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पंकज शर्मा सहित शहर के उद्योगपति, जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। महाआरती के दौरान सभी को रक्षा पोटली बांधी गई और प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती के दौरान सभी ने आने वाले वर्ष सभी के मंगलकारी हो ऐसी कामना की।
पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरू जी की महाआरती के दौरान झूमे भक्त
