सुरों की मंडली का अनूठा आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-14 नवंबर को मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सजेगी कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम की संगीतमय महफिल
-संगीत के सुरों के साथ रिश्तों में घुलेगी मिठास, शहर की विभिन्न जोड़ियां देंगी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां

उदयपुर। संगीत जब रिश्तों के साथ जुड़ता है, तो हर पल खास बन जाता है। इसी खूबसूरत भावना को समर्पित करते हुए सुरों की मंडली संस्था, उदयपुर की ओर से 14 नवंबर को ‘कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। इसमें शहर की विभिन्न जोड़ियां अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से सुरों, संगीत और आपसी प्रेम का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगी।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि सुरों की मंडली संस्था का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक जुड़ाव का आनंद ले सकें। कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम इसी सोच के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संगीत के माध्यम से रिश्तों की खूबसूरती और आपसी सामंजस्य को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

आयोजन टीम की सदस्य हेमा जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न जोड़ियां अपनी पसंद के गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देंगी। इस आयोजन को मनोरंजक, यादगार और संगीतमय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने संगीत प्रेमी जोड़ों से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

एच. क़ाज़ी ने बताया कि संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे खूबसूरत माध्यम है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी गायन प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में हर प्रस्तुति अपने आप में खास होगी।

राजकुमार बापना ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत के जरिए आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियों को बढ़ावा देना है। सभी प्रतिभागियों और संगीत प्रेमियों के लिए यह एक यादगार संगीतमय मिलन साबित होगा।

सुरों की मंडली संस्था ने शहरवासियों एवं संगीत प्रेमी जोड़ों को इस संगीतमय आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!