कैट महिला विंग उदयपुर की 29वीं बिजनेस विजिट हनी सैलून एंड मेकअप स्टूडियो में आयोजित
- व्यवसायिक परिचय, मनोरंजक बिजनेस गेम एवं आकर्षक उपहारों के साथ महिलाओं ने बढ़ाया आपसी संपर्क उदयपुर, 12 सितम्बर। कैट महिला विंग उदयपुर की ओर से महिलाओं के बीच आपसी संपर्क, व्यवसायिक प्रचार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हनीज़ सैलून एंड मेकअप स्टूडियो में 29वीं बिजनेस विजिट का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में कैट महिला विंग की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एक-दूसरे के व्यवसाय को जानने, समझने और आपसी व्यवसायिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्राप्त किया। कैट विमेन विंग उदयपुर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कार्यक्रम…
